[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Splitsvilla 16 कंटेस्टेंट पर हमला, टूटा दांत और सूजा चेहरा, देखकर दहल जाएंगे

Splitsvilla 16 कंटेस्टेंट पर हमला, टूटा दांत और सूजा चेहरा, देखकर दहल जाएंगे

0
Splitsvilla 16 कंटेस्टेंट पर हमला, टूटा दांत और सूजा चेहरा, देखकर दहल जाएंगे
Splitsvilla 16 Fame Preet Singh

Preet Singh: रियलिटी शो Splitsvilla Season 16 की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह इन दिनों एक चौंकाने वाले खुलासे को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने साथ हुए कथित हमले की दर्दनाक कहानी बताई है, जिसे देखकर फैंस और सेलेब्स दोनों हैरान रह गए हैं.

प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उनका यह अनुभव बेहद डरावना रहा. वीडियो में उनका चेहरा बुरी तरह सूजा हुआ दिखाई दे रहा है. उन्होंने लिखा कि वह अभी भी सदमे में हैं और समझ नहीं पा रही हैं कि उनके साथ ऐसा कैसे हो गया. प्रीत के मुताबिक, यह घटना मुंबई के एक क्लब में हुई, जहां वह अपने दोस्त के साथ समय बिता रही थीं.

क्लब में शुरू हुआ विवाद, फिर हुई मारपीट

प्रीत ने बताया कि अचानक एक लड़की वहां आई और बहस करने लगी कि उन्हें क्लब में एंट्री कैसे मिली. मामला धीरे-धीरे बढ़ता गया और फिर उस लड़की के साथ आए एक शख्स ने हिंसक रुख अपना लिया. प्रीत का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उन पर हमला किया, जिससे उनका एक दांत टूट गया और चेहरा बुरी तरह सूज गया. उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला.

साथियों ने किया सपोर्ट

इस घटना के सामने आने के बाद शो से जुड़े अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी प्रीत का समर्थन किया. जलक गोहिल ने इस घटना को “डरावना अनुभव” बताते हुए कहा कि इस बारे में बोलने के लिए हिम्मत चाहिए होती है. वहीं रूठ ठाकुर ने भी चिंता जताते हुए प्रीत के जल्द ठीक होने की कामना की.

इस घटना ने एक बार फिर से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही, सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें: कार में गूंज रहे थे सोनू निगम के गाने, सिंगर ने सामने आकर फैंस को चौंकाया

Previous article नरसिंह जयंती 2026, जब भक्त की रक्षा के लिए खुद भगवान बने अद्भुत रूप
Next article आज है भौम प्रदोष व्रत, शुभ मुहूर्त में जानें किस विधि से करें पूजा
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel