[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion यहां जानिए मेष राशि वालों की 15 विशेषताएं और उनकी पर्सनालिटी

यहां जानिए मेष राशि वालों की 15 विशेषताएं और उनकी पर्सनालिटी

0
यहां जानिए मेष राशि वालों की 15 विशेषताएं और उनकी पर्सनालिटी
मेष राशि वालों की विशेषताएं (Image-Gemini)

Mesh Rashi Characteristics: जन्म के वक्त चंद्रमा जिस राशि में रहता है उसे ही व्यक्ति की राशि कहते हैं. आपकी कुंडली में अगर चंद्रमा मेष राशि में है तो आपकी राशि मेष होगी. पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार सूर्य की गति से राशियों का निर्धारण किया जाता है. ऐसे में 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच पैदा होने वाले लोग मेष राशि के होते हैं. मंगल को मेष राशि का स्वामी माना जाता है. मेष राशि के लोगों में ऐसी कई बातें होती हैं, जो उन्हें खास बनाती हैं. यहां जानते हैं मेष राशि के लोगों की 15 खास बातें.

मेष राशि के लोगों की 15 खास बातें

  • राशि चक्र की सबसे प्रथम राशि मेष है. जिसके स्वामी मंगल है. धातु संज्ञक यह राशि चर (चलित) स्वभाव की होती है. राशि का प्रतीक मेढ़ा संघर्ष का परिचायक है.
  • मेष राशि वाले आकर्षक होते हैं. इनका स्वभाव कुछ रुखा हो सकता है. दिखने में सुंदर होते है. यह लोग किसी के दबाव में कार्य करना पसंद नहीं करते. इनका चरित्र साफ-सुथरा एवं आदर्शवादी होता है.
  • बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी होते हैं. समाज में इनका वर्चस्व होता है एवं मान सम्मान की प्राप्ति होती है.
  • निर्णय लेने में जल्दबाजी करते है तथा जिस कार्य को हाथ में लिया है उसको पूरा किए बिना पीछे नहीं हटते.
  • स्वभाव कभी-कभी विरक्ति का भी रहता है. लालच करना इस राशि के लोगों के स्वभाव मे नहीं होता. दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है.
  • कल्पना शक्ति की प्रबलता रहती है. सोचते बहुत ज्यादा हैं.
  • जैसा खुद का स्वभाव है, वैसी ही अपेक्षा दूसरों से करते हैं. इस कारण कई बार धोखा भी खाते हैं.
  • अग्नि तत्व होने के कारण क्रोध अतिशीघ्र आता है. किसी भी चुनौती को स्वीकार करने की प्रवृत्ति होती है.
  • अपमान जल्दी भूलते नहीं, मन में दबा के रखते हैं. मौका पड़ने पर प्रतिशोध लेने  से नहीं चूकते.
  • अपनी जिद पर अड़े रहना, यह भी मेष राशि के स्वभाव में पाया जाता है. आपके भीतर एक कलाकार छिपा होता है.
  • आप हर कार्य को करने में सक्षम हो सकते हैं. स्वयं को सर्वोपरि समझते हैं.
  • अपनी मर्जी के अनुसार ही दूसरों को चलाना चाहते हैं. इससे आपके कई दुश्मन खड़े हो जाते हैं.
  • एक ही कार्य को बार-बार करना इस राशि के लोगों को पसंद नहीं होता.
  • एक ही जगह ज्यादा दिनों तक रहना भी अच्छा नहीं लगता. नेतृत्व छमता अधिक होती है.
  • कम बोलना, हठी, अभिमानी, क्रोधी, प्रेम संबंधों से दु:खी, बुरे कर्मों से बचने वाले, नौकरों एवं महिलाओं से त्रस्त, कर्मठ, प्रतिभाशाली, यांत्रिक कार्यों में सफल होते हैं.

 यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 02 मार्च 2026: क्या आज मिलेगा मान-सम्मान या बढ़ेंगी जीवन की चुनौतियां?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel