[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Lohri 2026 Mantra Jaap: आज लोहड़ी पर करें सूर्य देव के 108 नामों का जाप, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Lohri 2026 Mantra Jaap: आज लोहड़ी पर करें सूर्य देव के 108 नामों का जाप, घर में आएगी सुख-समृद्धि

0
Lohri 2026 Mantra Jaap: आज लोहड़ी पर करें सूर्य देव के 108 नामों का जाप, घर में आएगी सुख-समृद्धि
लोहड़ी की अग्नि में आहुति'के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

Lohri 2026 Mantra Jaap: लोहड़ी का पर्व सूर्य देव, अग्नि और नई फसल से जुड़ा अत्यंत शुभ त्योहार माना जाता है। मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाई जाने वाली लोहड़ी पर सूर्य देव की पूजा और उनके 108 नामों का जाप करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है. आज 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है. मान्यता है कि लोहड़ी की पावन अग्नि में मंत्रों के साथ आहुति देने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है.

Lohri 2026 पर सूर्य देव के 108 नामों का जाप क्यों है शुभ

लोहड़ी के दिन सूर्य देव के 108 नामों का जाप करने से जीवन में समृद्धि और शुभता आती है. विश्वास किया जाता है सूर्य देव को प्रात: समय में अर्घ्य देने और उनके नामों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. इन 108 नामों का जाप करना सूर्य देव की कृपा को प्राप्त करने के लिए किया जाता है.

सूर्य देव के 108 नाम

  • ॐ सूर्याय नमः
  • ॐ अरुणाय नमः
  • ॐ भास्कराय नमः
  • ॐ रवये नमः
  • ॐ आदित्याय नमः
  • ॐ सवित्रे नमः
  • ॐ मार्तण्डाय नमः
  • ॐ दिवाकराय नमः
  • ॐ प्रभाकराय नमः
  • ॐ मित्राय नमः
  • ॐ पूष्णे नमः
  • ॐ हिरण्यगर्भाय नमः
  • ॐ मरीचये नमः
  • ॐ विकर्तनाय नमः
  • ॐ भानवे नमः
  • ॐ खगाय नमः
  • ॐ लोकचक्षुषे नमः
  • ॐ जगत्साक्षिणे नमः
  • ॐ विश्वात्मने नमः
  • ॐ विश्वतोमुखाय नमः
  • ॐ श्रीकराय नमः
  • ॐ ज्ञानदाय नमः
  • ॐ तपनाय नमः
  • ॐ तप्तचामीकराभाय नमः
  • ॐ हरये नमः
  • ॐ विश्वकर्मणे नमः
  • ॐ त्रिलोचनाय नमः
  • ॐ महातेजसे नमः
  • ॐ वृष्णये नमः
  • ॐ उदयकराय नमः
  • ॐ अस्तंगताय नमः
  • ॐ जयाय नमः
  • ॐ जयकराय नमः
  • ॐ हंसाय नमः
  • ॐ घृणये नमः
  • ॐ विवस्वते नमः
  • ॐ आदित्यपुत्राय नमः
  • ॐ सहस्रकिरणाय नमः
  • ॐ तिमिरोन्मथनाय नमः
  • ॐ शंभवे नमः
  • ॐ त्वष्टृ नमः
  • ॐ ऋग्वेदवे नमः
  • ॐ यजुर्वेदवे नमः
  • ॐ सामवेदवे नमः
  • ॐ अथर्ववेदवे नमः
  • ॐ वेदात्मने नमः
  • ॐ ब्रह्माय नमः
  • ॐ विष्णवे नमः
  • ॐ रुद्राय नमः
  • ॐ कालाय नमः
  • ॐ कालात्मने नमः
  • ॐ कालकर्त्रे नमः
  • ॐ कालसाक्षिणे नमः
  • ॐ दिगम्बराय नमः
  • ॐ वैराजाय नमः
  • ॐ विश्वसंभवाय नमः
  • ॐ तेजोमयाय नमः
  • ॐ त्रयीमयाय नमः
  • ॐ धर्माध्यक्षाय नमः
  • ॐ कर्मसाक्षिणे नमः
  • ॐ योगीश्वराय नमः
  • ॐ महायोगिने नमः
  • ॐ महावीराय नमः
  • ॐ महाबलाय नमः
  • ॐ धन्वंतरये नमः
  • ॐ दयाकराय नमः
  • ॐ यशस्कराय नमः
  • ॐ शिवाय नमः
  • ॐ शरण्याय नमः
  • ॐ शांताय नमः
  • ॐ ओंकाराय नमः
  • ॐ त्रिगुणात्मकाय नमः
  • ॐ पुरुषाय नमः
  • ॐ परमात्मने नमः
  • ॐ परब्रह्मणे नमः
  • ॐ सत्याय नमः
  • ॐ नित्याय नमः
  • ॐ निरंजनाय नमः
  • ॐ निर्गुणाय नमः
  • ॐ सगुणाय नमः
  • ॐ अनंताय नमः
  • ॐ आदिदेवाय नमः
  • ॐ महादेवाय नमः
  • ॐ जगन्नाथाय नमः
  • ॐ लोकनाथाय नमः
  • ॐ भूतभावनाय नमः
  • ॐ भवाय नमः
  • ॐ भवहर्त्रे नमः
  • ॐ विभवे नमः
  • ॐ धात्रे नमः
  • ॐ विधात्रे नमः
  • ॐ धारणाय नमः
  • ॐ सर्वलोकप्रकाशाय नमः
  • ॐ सर्वलोकनायकाय नमः
  • ॐ सर्वलोकसाक्षिणे नमः
  • ॐ करुणाकराय नमः
  • ॐ कमलनयनाय नमः
  • ॐ पद्महस्ताय नमः
  • ॐ पद्मनाभाय नमः
  • ॐ अमेयाय नमः
  • ॐ अप्रमेयाय नमः
  • ॐ अमोघाय नमः
  • ॐ महात्मने नमः
  • ॐ महाप्रभावाय नमः
  • ॐ तेजोनिधये नमः
  • ॐ सर्वकामफलप्रदाय नमः
  • ॐ भक्तवत्सलाय नमः
  • ॐ श्रीसूर्यनारायणाय नमः

ये भी पढ़ें: आज मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्योहार, यहां जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

लोहड़ी की आग में 11 आहुति देने की सही विधि

लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित होने के बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य देव के किसी भी एक नाम का उच्चारण करते हुए तिल, गुड़ या मूंगफली की 11 आहुति दें। प्रत्येक आहुति के साथ “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें. शास्त्रों के अनुसार इससे सूर्य देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं.

लोहड़ी पर सूर्य देव के 108 नाम कब जाप करें?

प्रातः सूर्योदय के समय या लोहड़ी की अग्नि के समय.

क्या 108 नामों के बजाय 11 नामों का जाप कर सकते हैं?

हां, यदि समय कम हो तो 11 नामों का जाप भी फलदायी माना जाता है.

Previous article Lohri 2026: आज है लोहड़ी जरूर करें इस कथा का पाठ, वरना पूजा रह जाएगी अधूरी
Next article OnePlus लवर्स हो जाइए तैयार, 16 जनवरी से सस्ते मिलने वाले हैं वनप्लस 15 से लेकर कई सारे मॉडल्स
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel