[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Lohri 2026: आज है लोहड़ी जरूर करें इस कथा का पाठ, वरना पूजा रह जाएगी अधूरी

Lohri 2026: आज है लोहड़ी जरूर करें इस कथा का पाठ, वरना पूजा रह जाएगी अधूरी

0
Lohri 2026: आज है लोहड़ी जरूर करें इस कथा का पाठ, वरना पूजा रह जाएगी अधूरी
लोहड़ी कथा

Lohri 2026: आज यानी 13 जनवरी 2026, मंगलवार को लोहड़ी का पावन पर्व मनाया जा रहा है. यह त्योहार मुख्य रूप से भारत के पंजाब और हरियाणा राज्यों में मनाया जाता है. लोहड़ी मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाई जाती है. यह पर्व खास तौर पर किसान अच्छी फसल के लिए सूर्य देव और अग्नि देव को धन्यवाद देने तथा आने वाले वर्ष में अच्छी पैदावार की कामना के लिए मनाते हैं. लोहड़ी को शीत ऋतु की समाप्ति और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है. इस दिन विशेष रूप से रात के समय पवित्र अग्नि जलाई जाती है, जिसमें गुड़, तिल, मूंगफली, रेवड़ी और अन्य सामग्री अर्पित की जाती है तथा लोककथाओं का पाठ किया जाता है.

लोहड़ी से जुड़ी प्रसिद्ध लोककथा

लोहड़ी की कथा दुल्ला भट्टी से जुड़ी हुई है. दुल्ला भट्टी पंजाब के लोकनायक थे, जो मुगल काल में अन्याय और अत्याचार के खिलाफ खड़े हुए थे. वे गरीबों की मदद करते थे और महिलाओं की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहते थे, इसलिए लोग उन्हें बहुत सम्मान देते थे.

कथा के अनुसार, सुंदरदास नाम का एक गरीब किसान था, जिसकी दो बेटियां सुंदरी और मुंदरी थीं. गांव का नंबरदार सुंदरदास पर दबाव डाल रहा था कि वह अपनी बेटियों की शादी उससे कर दे, लेकिन यह बात सुंदरदास को स्वीकार नहीं थी. वह अपनी बेटियों की शादी कहीं और करना चाहता था. इसलिए सुंदरदास ने अपनी पूरी व्यथा जाकर दुल्ला भट्टी को बताई.

 दुल्ला भट्टी ने नंबरदार को उसके गलत कामों की सजा दी और सुंदरी व मुंदरी की शादी उनकी इच्छा के अनुसार करवाई. विदाई के समय दुल्ला भट्टी के पास देने के लिए अधिक कुछ नहीं था, ऐसे में उन्होंने दोनों नवविवाहिताओं को एक सेर शक्कर देकर विदा किया.

यह भी पढ़ें: Happy Lohri 2026 Wishes: अग्नि की परिक्रमा संग आए उजाला … यहां से भेजें लोहड़ी दियां लख-लख वधाइयां

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Republic Day 2026: गांधी मैदान में सजेगी मिनी बिहार की झलक, 12 झांकियां दिखाएंगी विकास की रफ्तार
Next article Lohri 2026 Mantra Jaap: आज लोहड़ी पर करें सूर्य देव के 108 नामों का जाप, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel