[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Karwa Chauth 2025 Moon Time in Jharkhand: आज है करवा चौथ, जानें झारखंड के शहरों में चांद दिखने का समय

Karwa Chauth 2025 Moon Time in Jharkhand: आज है करवा चौथ, जानें झारखंड के शहरों में चांद दिखने का समय

0
Karwa Chauth 2025 Moon Time in Jharkhand: आज है करवा चौथ, जानें झारखंड के शहरों में चांद दिखने का समय
करवा चौथ में आज इस समय नजर आएगा चांद

Karwa Chauth 2025 Moon Time in Jharkhand: करवा चौथ हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं का अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक सुख की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. रात में चंद्रमा का दर्शन और उसे अर्घ्य देना व्रत के पूर्ण होने के लिए अनिवार्य माना जाता है.

झारखंड में उत्साहपूर्वक मनाया जाने वाला पर्व

झारखंड में भी करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. चंद्रमा का उदय प्रत्येक शहर में अलग समय पर होता है. राजधानी रांची में करवा चौथ 2025 में चंद्रमा रात 7:20 बजे दिखाई देगा, और इसके तुरंत बाद महिलाएं अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी.

प्रमुख शहरों में चंद्रमा उदय का समय

जमशेदपुर में चंद्रमा रात , देवघर में रात 7:22 बजे, और हजारीबाग में रात 7:28 बजे उदय होगा. इसलिए व्रती महिलाओं को अपने-अपने शहर के अनुसार समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि व्रत सही समय पर पूर्ण हो सके.

ये भी पढ़ें: करवा चौथ आज, जानें बिहार के प्रमुख शहरों में कब दिखेगा चांद

झारखंड के प्रमुख शहरों में 10 अक्टूबर 2025 के करवा चौथ के दिन कब होगा चंद्रोदय

  • रांची – 7:56 PM
  • जमशेदपुर – 7:52 PM
  • धनबाद – 7:14 PM
  • बोकारो स्टील सिटी – 7:28 PM
  • हजारीबाग – 7:28 PM
  • गिरिडीह –7:59 AM
  • देवघर – 7:45 PM
  • रामगढ़ – 7:00 PM

सरगी और दिनभर व्रत की तैयारी

इस दिन सुबह सरगी खाई जाती है, जिसमें फल, मिठाई और सुखा मेवा शामिल होता है. दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं शाम को पूजा और सजावट के लिए तैयार होती हैं. चंद्रमा दिखाई देने पर महिलाएं जल से अर्घ्य देती हैं और व्रत खोलती हैं. इस अवसर पर परिवार और प्रियजन भी मिलकर प्रसाद बांटते हैं और खुशियां मनाते हैं.

धार्मिक मान्यता और शुभ लाभ

धार्मिक मान्यता है कि यदि व्रती महिला चंद्रमा को देखकर अर्घ्य देती हैं और पति का स्मरण करती हैं, तो उनके वैवाहिक जीवन में सुख, सौभाग्य और पति की लंबी उम्र आती है. इसलिए झारखंड के सभी प्रमुख शहरों में समयानुसार चंद्रमा देखकर अर्घ्य देना बेहद आवश्यक है.

करवा चौथ का व्रत कब खोला जाता है?

जब चंद्रमा आकाश में दिखाई देता है, तब महिलाएं जल से अर्घ्य देती हैं और पति का दर्शन कर व्रत पारण करती हैं. चांद दिखने से पहले व्रत नहीं तोड़ना चाहिए.

सरगी क्या होती है और इसे कब खाया जाता है?

सरगी सूर्योदय से पहले खाई जाती है. इसमें फल, मिठाई, सूखे मेवे और हल्का भोजन शामिल होता है, जिससे दिनभर निर्जला व्रत रखने की शक्ति मिलती है.

करवा चौथ के दिन पूजा कब करनी चाहिए?

शाम के समय चंद्रमा निकलने से पहले करवा माता की पूजा की जाती है. महिलाएं थाली सजाकर दीपक, मिठाई और करवा से पूजन करती हैं.

अगर बादलों की वजह से चांद न दिखे तो क्या करें?

अगर चांद बादलों में छिप जाए, तो महिलाएं उसकी दिशा में देखकर या मन से चंद्रदेव का ध्यान करते हुए अर्घ्य दे सकती हैं और व्रत खोल सकती हैं.

Previous article Mastiii 4 में लड़कियों के बीच फंसे रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय-आफताब शिवदासानी, शुरू होगी शरारतों की कहानी, जानें कब होगी रिलीज
Next article SSC ने दिया OTR में सुधार का मौका, दृष्टिहीन उम्मीदवारों के लिए खास राहत 
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel