[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Mastiii 4 में लड़कियों के बीच फंसे रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय-आफताब शिवदासानी, शुरू होगी शरारतों की कहानी, जानें कब होगी रिलीज

Mastiii 4 में लड़कियों के बीच फंसे रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय-आफताब शिवदासानी, शुरू होगी शरारतों की कहानी, जानें कब होगी रिलीज

0
Mastiii 4 में लड़कियों के बीच फंसे रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय-आफताब शिवदासानी, शुरू होगी शरारतों की कहानी, जानें कब होगी रिलीज
मस्ती 4 का नया पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Mastiii 4: कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ फिर से दर्शकों को हंसाने-गुदगुदाने वापस आ रही है. ‘मस्ती 4’ में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी नजर आएंगे. इसके अलावा श्रेया शर्मा, रुही सिंह और एलनाज नौरजी भी एक्टर्स का साथ देती दिखेंगी. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जो काफी मजेदार है. पोस्टर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. मिलाप मिलन के डायरेक्शन में बनी फिल्म कब रिलीज होगी, इसके बारे में आपको बताते हैं.

‘मस्ती 4’ का पोस्टर हुआ जारी

‘मस्ती 4’ का पोस्टर रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा है, रोज-रोज नयी रोजी, जिनके साथ ये होते है कोजी. मस्ती से मस्ती 4. नयी स्टोरी और बहुत सारा मैडनेस. फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पोस्टर की बात करें तो इसमें रितेश, आफताब और विवेक शरारती अंदाज में दिख रहे हैं. तीनों लड़कियों के हाथ से घिरे हुए हैं और उनके चेहरे पर स्माइल है. पोस्टर देखकर लग रहा कि फिल्म में इस खूब सारा मस्ती देखने को मिलेगा.

यूजर्स के आ रहे रिएक्शन

‘मस्ती 4’ के पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मस्ती बॉयज वापस आ गए. एक यूजर ने लिखा, ये ब्लॉकबस्टर होगा. एक यूजर ने लिखा, पहला दिन पहला शो. एक यूजर ने लिखा, यह अगले स्तर का है. सेटअप वाकई शानदार है. एक यूजर ने लिखा, इंतजार है.

‘मस्ती 4’ का टीजर हुआ था जारी

कुछ दिनों पहले मेकर्स ने ‘मस्ती 4’ का टीजर जारी किया था, जो काफी जबरदस्त था. टीजर में आफताब शिवदासानी अपने दोस्तों रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय को एक आइडिया देते दिखते हैं. हालांकि रितेश और विवेक उनके आइडिया को लेने से मना करते हैं और पिछले बार वाले हादसे के बारे में याद दिलाते हैं.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: 21वें दिन अक्षय कुमार ने अपनी ही इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, अब बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म को चुनौती

Previous article 43 साल से रुका काम डेढ़ महीने में पूरा, 26 करोड़ के प्रोजेक्ट की लागत हो गयी 1800 करोड़ रुपए
Next article Karwa Chauth 2025 Moon Time in Jharkhand: आज है करवा चौथ, जानें झारखंड के शहरों में चांद दिखने का समय
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel