[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion जमाई षष्ठी की थाली: क्यों दामाद को परोसे जाते हैं खास व्यंजन, जानिए इस परंपरा का महत्व

जमाई षष्ठी की थाली: क्यों दामाद को परोसे जाते हैं खास व्यंजन, जानिए इस परंपरा का महत्व

0
जमाई षष्ठी की थाली: क्यों दामाद को परोसे जाते हैं खास व्यंजन, जानिए इस परंपरा का महत्व
जमाई षष्ठी की थाली

Jamai Sashthi Thali:  पश्चिम बंगाल में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में जमाई षष्ठी का विशेष स्थान है. यह केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि परिवार के रिश्तों को मजबूत करने वाला सांस्कृतिक उत्सव भी माना जाता है. इस दिन सास अपने दामाद और बेटी को घर आमंत्रित करती है और पूरे परिवार के साथ खुशियां मनाई जाती हैं.

हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. साल 2026 में जमाई षष्ठी 20 जून, शनिवार को मनाई जा रही है. बंगाली समुदाय में इस दिन को बेहद उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है.

दामाद के सम्मान से जुड़ी है परंपरा

जमाई षष्ठी विशेष रूप से दामाद को सम्मान देने का पर्व माना जाता है. इस दिन दामाद अपनी पत्नी के साथ ससुराल पहुंचते हैं, जहां उनका विशेष स्वागत किया जाता है. सास दामाद को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर पीला धागा बांधती हैं और उनके सुख, समृद्धि और सफलता की कामना करती हैं.

ये भी पढ़ें: जमाई षष्ठी पर इन बधाई संदेशों के साथ मनाएं रिश्तों की मिठास का यह खास प

बंगाली समाज में यह त्योहार सास और दामाद के रिश्ते की मजबूती और आपसी सम्मान का प्रतीक माना जाता है.

जमाई षष्ठी की थाली क्यों होती है खास?

जमाई षष्ठी के दिन सबसे ज्यादा चर्चा दामाद के लिए सजाई जाने वाली खास थाली की होती है. इस दिन दामाद को परिवार का विशेष सदस्य मानते हुए उन्हें राजा जैसा सम्मान दिया जाता है और उनके पसंदीदा व्यंजन बनाए जाते हैं. दोपहर के भोजन में थाली में कई पारंपरिक बंगाली व्यंजन शामिल किए जाते हैं. इसमें भात (चावल), दाल, पांच तरह की तली हुई सब्जियां, कोशा मांगशो, इलिश भापा, मछली, मिठाइयां और कई मौसमी फल परोसे जाते हैं.

ये भी पढ़ें: आज मनाई जा रही है जमाई षष्ठी, बेटी-दामाद का होगा विशेष सत्कार

बाजारों में दिखती है खास रौनक

जमाई षष्ठी के दिन सुबह से ही बाजारों में अलग उत्साह देखने को मिलता है. मछली, मिठाइयों, फलों और सब्जियों की दुकानों पर भीड़ बढ़ जाती है क्योंकि परिवार इस खास अवसर की तैयारी में जुटे रहते हैं. जमाई षष्ठी की थाली केवल भोजन नहीं होती, बल्कि यह परिवार के प्रेम, सम्मान और रिश्तों की मिठास का प्रतीक भी मानी जाती है.

Previous article सहरसा का प्रसिद्ध बाबा कारू खिरहर स्थान, जहां दूधाभिषेक से पूरी होती है मनोकामना
Next article टीआरपी रिपोर्ट: ‘अनुपमा’ टॉप 5 से बाहर, टॉप 10 में किस शो ने मचाया धमाल, जानिए पूरी लिस्ट
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel