[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment टीआरपी रिपोर्ट: ‘अनुपमा’ टॉप 5 से बाहर, टॉप 10 में किस शो ने मचाया धमाल, जानिए पूरी लिस्ट

टीआरपी रिपोर्ट: ‘अनुपमा’ टॉप 5 से बाहर, टॉप 10 में किस शो ने मचाया धमाल, जानिए पूरी लिस्ट

0
टीआरपी रिपोर्ट: ‘अनुपमा’ टॉप 5 से बाहर, टॉप 10 में किस शो ने मचाया धमाल, जानिए पूरी लिस्ट
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Week 23 TRP Report: टीवी की दुनिया में इस हफ्ते भी दर्शकों का दिल जीतने में सबसे आगे रहा शो ‘गंगा माई की बेटियां’. इमोशनल कहानी और फैमिली ड्रामा से भरी इसकी पकड़ इतनी मजबूत है कि यह लगातार एक बार फिर देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी टीवी शो बन गया है. आइए आपको बताते हैं कि अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी लिस्ट में कौन से नंबर पर है.

Vasudha And Tum Se Tum Tak: टॉप 3 में स्थिरता

दूसरे नंबर पर इस बार भी वसुधा अपनी जगह बनाए हुए है. लगातार बेहतर परफॉर्मेंस के कारण इसकी टीआरपी स्थिर बनी हुई है. वहीं तीसरे स्थान पर तुम से तुम तक ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत की है. बीते कुछ हफ्तों में यह शो तेजी से ऊपर आया है.

Naagin 7 Trp: शो का फिनाले एपिसोड रहा चर्चा में

इस हफ्ते सबसे बड़ा बदलाव आया नागिन 7 को लेकर जो सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गया है. शो के फिनाले एपिसोड ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा. इसी वजह से टीआरपी में जोरदार उछाल देखने को मिला.एकता कपूर के इस सुपरनैचुरल ड्रामे का फिनाले हमेशा से ही टीआरपी गेम को बदल देता है और इस बार भी यही देखने को मिला.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो की गिरावट से फैंस में चर्चा

लंबे समय तक टॉप पर रहने के बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इस हफ्ते पांचवें स्थान पर खिसक गया है. शो की इस गिरावट ने फैंस के बीच कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है. दर्शक यह मान रहे हैं कि अमर उपाध्याय के किरदार की गैरमौजूदगी ने शो की इमोशनल पकड़ को कमजोर किया है.

टॉप 10 में बाकी शोज का हाल

  • 6वें स्थान पर अनुपमा वापसी की लगातार कोशिश कर रहा है.
  • 7वें पर लाफ्टर शेफ्स 3 रियलिटी-कॉमेडी की दुनिया में अपनी जगह बनाए हुए है.
  • 8वें पर जगद्धात्री स्थिर प्रदर्शन कर रहा है.
  • 9वें पर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी मजबूत फैनबेस के साथ टिका हुआ है.
  • 10वें स्थान पर उड़ने की आशा ने टॉप 10 में अपनी जगह बरकरार रखी है.

यह भी पढ़ें- अनुपमा: क्या प्रेम की एक शर्त से टूट जाएगी अंश-प्रेरणा की शादी? ‘अनुपमा’ में आया बड़ा ट्विस्ट

यह भी पढ़ें- Anupama Written Update: क्या अनुज की वजह से पूरा होगा अनुपमा का सपना? ये शख्स बनेगा सबसे बड़ा सहारा

Previous article जमाई षष्ठी की थाली: क्यों दामाद को परोसे जाते हैं खास व्यंजन, जानिए इस परंपरा का महत्व
Next article चांडिल में आपदा तैयारी बैठक से जिम्मेदार अधिकारी गायब, मानसून से पहले व्यवस्था पर उठे सवाल
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel