[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion जय-जय जगन्नाथ, रथयात्रा कब है? नोट कर लें सही तिथि और महत्व

जय-जय जगन्नाथ, रथयात्रा कब है? नोट कर लें सही तिथि और महत्व

0
जय-जय जगन्नाथ, रथयात्रा कब है? नोट कर लें सही तिथि और महत्व
रथयात्रा सांकेतिक तस्वीर (एआई)

Rath Yatra 2026: हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा का शुभारंभ होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान महाप्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं. यह पर्व पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और गुजरात समेत देश के कई राज्यों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. हालांकि, इनमें सबसे भव्य और प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ओडिशा के पुरी में आयोजित होती है. इस दिव्य यात्रा के दर्शन के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं.

Rath Yatra 2026
जय-जय जगन्नाथ, रथयात्रा कब है? नोट कर लें सही तिथि और महत्व 3

रथयात्रा 2026: शुभ मुहूर्त और तिथियां

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का प्रारंभ और समापन इस प्रकार होगा:

  • द्वितीया तिथि का प्रारंभ: 15 जुलाई 2026, सुबह 11:50 बजे
  • द्वितीया तिथि का समापन: 16 जुलाई 2026, सुबह 8:52 बजे
  • उदया तिथि के अनुसार मुख्य रथयात्रा: 16 जुलाई 2026 (गुरुवार)

रथयात्रा 2026 का पूरा शेड्यूल

  • रथयात्रा: 16 जुलाई 2026 (गुरुवार)
  • हेरा पंचमी: 20 जुलाई 2026
  • सुना बेष (स्वर्ण आभूषण रस्म): 23 जुलाई 2026
  • बहुड़ा यात्रा (रथों की वापसी): 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
  • नीलाद्रि बिजय (भगवान का गर्भगृह में पुनः प्रवेश): 28 जुलाई 2026

रथयात्रा का धार्मिक महत्व

भगवान जगन्नाथ को भगवान श्रीहरि विष्णु का स्वरूप माना जाता है. ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर भारत के चार पवित्र धामों में से एक है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक बार देवी सुभद्रा ने अपने दोनों भाइयों, भगवान कृष्ण और बलराम से नगर भ्रमण की इच्छा व्यक्त की थी. तब भगवान कृष्ण और बलराम ने उन्हें रथ पर विराजमान कर पूरे नगर का भ्रमण कराया. इसी दिव्य घटना की स्मृति में प्रतिवर्ष भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाती है. इस पावन अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचकर महाप्रभु के दर्शन करते हैं और रथयात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Previous article प्यार की ऐसी सजा… भीड़ ने प्रेमी जोड़े का सिर मुंडवाया और पूरे गांव में घुमाया
Next article RRB recruitment : रेलवे में टेक्नीशियन बन शुरू करें सरकारी नौकरी
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel