[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education RRB recruitment : रेलवे में टेक्नीशियन बन शुरू करें सरकारी नौकरी

RRB recruitment : रेलवे में टेक्नीशियन बन शुरू करें सरकारी नौकरी

0
RRB recruitment : रेलवे में टेक्नीशियन बन शुरू करें सरकारी नौकरी
RRB Technician Job 2026

RRB recruitment : रेलवे की सरकारी नौकरी से जुड़ने की इच्छा रखनेवाले युवाओं से रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन (ग्रेड-1 सिग्नल एवं ग्रेड-III) के कुल 6557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं.

कुल पद 6557

टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल – 323
टेक्नीशियन ग्रेड-111 – 6234

आप कर सकते हैं आवेदन

टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के लिए फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आइटी या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी या संबंधित स्ट्रीम में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीइ बीटेक करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आइटीआइ अनिवार्य है. सर्टिफिकेट या कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस होना अनिवार्य है.
आयु सीमा : टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के लिए आयु 18 से 33 वर्ष और टेक्नीशियन ग्रेड-III
के लिए 18 से 30 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट
प्रदान की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : Internship programs : इंटर्नशिप के लिए करें आवेदन, वर्क फ्रॉम होम, पटना और कोलकाता में हैं मौके

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल पद के लिए 29,200 रुपये प्रतिमाह और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 19,900 रुपये प्रतिमाह मूलवेतन दिया जायेगा.

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जायेगा. सीबीटी का पैटर्न व सिलेबस जानने के लिए अधिसूचना देखें.

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन ऑनलाइन करना है. परीक्षा शुल्क 500 (आरक्षित वर्ग के लिए 250) रुपये है.
अंतिम तिथि : 29 जुलाई, 2026
विवरण देखें : https://www.rrbthiruvananthapuram.gov.in/assets/pdf/Detailed_CEN_02_2026.pdf

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel