[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Ekadashi in December 2025: दिसंबर माह क्यों है खास? एक महीने में पड़ेंगी तीन एकादशी

Ekadashi in December 2025: दिसंबर माह क्यों है खास? एक महीने में पड़ेंगी तीन एकादशी

0
Ekadashi in December 2025: दिसंबर माह क्यों है खास? एक महीने में पड़ेंगी तीन एकादशी
दिसंबर 2025 में पड़ेंगे इतने एकादशी

Ekadashi in December 2025: सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व माना गया है. यह तिथि श्रीहरि विष्णु को समर्पित होती है और ऐसा कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से मनुष्य को पापों से मुक्ति, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है. वर्ष 2025 के दिसंबर महीने में तीन महत्वपूर्ण एकादशी तिथियां आ रही हैं – मोक्षदा, सफला और पुत्रदा एकादशी. प्रत्येक एकादशी का अपना अलग महत्व और धार्मिक फल बताया गया है.

मोक्षदा एकादशी: पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति का दिन

  • दिसंबर 2025 की पहली एकादशी मोक्षदा एकादशी है. यह एकादशी मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष में आती है.
  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 30 नवंबर 2025, सुबह 09:29 बजे
  • समापन: 01 दिसंबर 2025, रात 07:01 बजे
  • व्रत तिथि: 01 दिसंबर 2025, सोमवार
  • पारण का समय: 02 दिसंबर 2025, सुबह 06:57 बजे से 09:03 बजे तक

मोक्षदा एकादशी को विशेष रूप से पितरों की मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति से जोड़कर देखा जाता है. पुराणों के अनुसार, इस व्रत को रखने से पूर्वजों को मोक्ष मिलता है और मनुष्य के जीवन में बाधाओं का निवारण होता है.

ये भी पढ़ें: मोक्षदा एकादशी पर तुलसी से जुड़ी ये गलतियां बनती हैं बड़ा पाप, जानें क्या करें और क्या न करें

    सफला एकादशी: हर कार्य में सफलता दिलाने वाली तिथि

    • दिसंबर की दूसरी एकादशी सफला एकादशी होगी, जो पौष मास की कृष्ण पक्ष तिथि में आती है.
    • एकादशी तिथि प्रारंभ: 14 दिसंबर 2025, शाम 06:49 बजे
    • समापन: 15 दिसंबर 2025, रात 09:19 बजे
    • व्रत तिथि: 15 दिसंबर 2025, सोमवार

    सफला एकादशी का अर्थ है — जीवन में सफलता प्राप्त करना. इस दिन व्रत रखने से कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन से निराशा एवं नकारात्मकता दूर होती है. कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन उपवास करता है, उसके रुके हुए काम भी बनते हैं.

    पुत्रदा एकादशी: संतान इच्छुक दंपतियों के लिए शुभ

    • दिसंबर की तीसरी एकादशी पुत्रदा एकादशी होगी, जो पौष शुक्ल पक्ष में पड़ती है.
    • एकादशी तिथि प्रारंभ: 30 दिसंबर 2025, सुबह 07:50 बजे
    • समापन: 31 दिसंबर 2025, सुबह 05:00 बजे
    • व्रत तिथि: 30 दिसंबर 2025, मंगलवार

    संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए यह एकादशी अत्यंत शुभ मानी जाती है. मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक व्रत रखने से संतान सुख प्राप्त होता है और गृहस्थ जीवन में खुशहाली बढ़ती है.

    एकादशी व्रत का महत्व

    • दिसंबर में पड़ने वाली ये तीनों एकादशी व्रत आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली मानी गई हैं.
    • श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है
    • मन को शांति और मानसिक संतुलन मिलता है
    • पापों से मुक्ति और जीवन की बाधाएँ दूर होती हैं
    • पुत्रदा एकादशी विशेष रूप से संतान प्राप्ति में सहायक मानी जाती है
    • इन तिथियों पर व्यक्ति का आत्मबल बढ़ता है और जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है.
    Previous article Mastiii 4 Box Office Collection Day 8: ‘तेरे इश्क में’ की आंधी में ‘मस्ती 4’ हुई फुस्स, आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, जानें टोटल कलेक्शन
    Next article Smart TV: मूवीज-सीरीज देखते-देखते फंस जाती है स्क्रीन? कैश क्लियर करेंगे तो मिनटों में होगी दिक्कत दूर, जानें तरीका
    Avatar Of Shaurya Punj
    शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
    ऐप पर पढें
    होम आप का शहर
    News Snap News Reel