[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Mastiii 4 Box Office Collection Day 8: ‘तेरे इश्क में’ की आंधी में ‘मस्ती 4’ हुई फुस्स, आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, जानें टोटल कलेक्शन

Mastiii 4 Box Office Collection Day 8: ‘तेरे इश्क में’ की आंधी में ‘मस्ती 4’ हुई फुस्स, आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, जानें टोटल कलेक्शन

0
Mastiii 4 Box Office Collection Day 8: ‘तेरे इश्क में’ की आंधी में ‘मस्ती 4’ हुई फुस्स, आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, जानें टोटल कलेक्शन
मस्ती 4 की कमाई, फोटो- इंस्टाग्राम

Mastiii 4 Box Office Collection Day 8: विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी स्टारर ‘मस्ती 4’ को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है. फिल्म की कमाई बहुत स्लो है और इसके कलेक्शन में कोई ग्रोथ नहीं दिख रहा. आज ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसके रिलीज का असर ‘मस्ती 4’ पर भी देखने को मिला. ‘मस्ती 4’ के आठवें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

आठवें दिन ‘मस्ती 4’ हुई फुस्स

Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो ‘मस्ती 4’ ने डोमेस्टिक मार्केट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. आठवें दिन मूवी ने भारत में 0.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई सिर्फ 13.82 करोड़ रुपये है. हो सकता है शाम तक इसके फाइनल नंबर्स में बदलाव हो.

‘मस्ती 4’ ने भारत में किस दिन कितनी कमाई की

  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 1- 2.75 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 2- 2.75 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 3- 3 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 4- 1.6 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 5- 1.6 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 6- 1.15 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 7- 0.95 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 8- 0.02 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

कुल कमाई- 13.82 करोड़ रुपये

‘तेरे इश्क में’ में पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी?

सिनेमाघरों में धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छाई हुई है. एडवांस बुकिंग सेल्स में मूवी ने अच्छा कलेक्शन किया. ऐसे में ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस पर अब टिक पाना बहुत कठिन है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग में करीब 5.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि रात के इसके आंकड़े और बढ़ने के चांस है. उम्मीद है कि फिल्म 9-11 करोड़ के करीब पहले दिन ओपनिंग करेगी.

यह भी पढ़ेंDe De Pyaar De 2 Box Office Collection: 15वें दिन ‘दे दे प्यार दे 2’ की पकड़ मजबूत या कमजोर? कलेक्शन ने खोला राज

Previous article VJU Photography Competition: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सर्टिफिकेट और इनाम मिले दोनों
Next article Ekadashi in December 2025: दिसंबर माह क्यों है खास? एक महीने में पड़ेंगी तीन एकादशी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel