[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Diwali 2025 Shubh Sanyog: आज सोमवार को मनाई जा रही है दीपावली, भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय

Diwali 2025 Shubh Sanyog: आज सोमवार को मनाई जा रही है दीपावली, भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय

0
Diwali 2025 Shubh Sanyog: आज सोमवार को मनाई जा रही है दीपावली, भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय
दिवाली 2025 पर करें शिवजी की पूजा, बन रहा है ये शुभ संयोग

Diwali 2025 Shubh Sanyog: इस साल अधिकांश क्षेत्रों में 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली मनाई जा रही है, जबकि कुछ स्थानों पर लोग इसे 21 अक्टूबर को मनाएंगे. इस बार दीपावली खास इसलिए है क्योंकि 20 अक्टूबर को सोमवार पड़ रहा है. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन दीपावली मनाना विशेष महत्व रखता है.

सोमवार का महत्व

दिवाली  कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. इस वर्ष अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर की दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर की शाम 5:54 बजे तक रहेगी. अधिकांश लोग 20 तारीख को दीपावली मना रहे हैं, लेकिन कुछ लोग 21 अक्टूबर को पर्व मनाएंगे. सोमवार का दिन शिवजी को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन की पूजा शिव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है.

ये भी देखें:  दीवाली पर यहां से देखें आज का पंचांग, जानें निशिता काल मुहूर्त

भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय

  • इस दीपावली सोमवार के दिन, यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं.
  • गंगाजल से अभिषेक: यदि आप मानसिक तनाव या चिंता से परेशान हैं, तो शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें. ऐसा करने से मन शांत होता है और सांसारिक दुख कम होते हैं.
  • दूध से जलाभिषेक: यदि कोई काम रुका हुआ है या बिगड़ा हुआ है, तो शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें. यह आपके कार्यों में सफलता लाता है.
  • सफेद पुष्प अर्पित करें: घर और परिवार में खुशहाली बनाए रखने के लिए शिवलिंग पर सफेद फूल अर्पित करें. इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं.
  • कच्चे चावल का भोग: आर्थिक तंगी या आय में वृद्धि के लिए शिवलिंग पर कच्चे चावल अर्पित करें.
  • गेहूं का भोग: संतान सुख की कामना रखने वाले इस अवसर पर शिवलिंग पर गेहूं चढ़ा सकते हैं.

इस वर्ष दीपावली का दिन और भी विशेष इसलिए है क्योंकि यह सोमवार के साथ पड़ रहा है. भगवान शिव को प्रसन्न करने से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आती है. इसलिए दीपावली के शुभ अवसर पर इन सरल उपायों को अपनाकर अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है.

ये भी देखें: आज मनाई जा रही है दिवाली, यहां देखें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और पूजा सामग्री लिस्ट

Previous article Bihar Election 2025: दूसरे फेज के नॉमिनेशन का आखिरी दिन, गोपालपुर से गोपाल मंडल तो कुटुंबा से राजेश राम भरेंगे पर्चा
Next article Thamma First Review: दिग्गज फिल्म क्रिटिक ने किया ‘थामा’ का पहला रिव्यू, दिए इतने स्टार्स, देखने से पहले जानिए कैसी है फिल्म
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel