[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Thamma First Review: दिग्गज फिल्म क्रिटिक ने किया ‘थामा’ का पहला रिव्यू, दिए इतने स्टार्स, देखने से पहले जानिए कैसी है फिल्म

Thamma First Review: दिग्गज फिल्म क्रिटिक ने किया ‘थामा’ का पहला रिव्यू, दिए इतने स्टार्स, देखने से पहले जानिए कैसी है फिल्म

0
Thamma First Review: दिग्गज फिल्म क्रिटिक ने किया ‘थामा’ का पहला रिव्यू, दिए इतने स्टार्स, देखने से पहले जानिए कैसी है फिल्म
थामा का पहला रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma First Review: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट रिलीज होने वाली फिल्म थामा को लेकर रिव्यूज आने लगे हैं. फिल्म के रिलीज में सिर्फ एक दिन रह गए है. फिल्म दिवाली 21 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक दे रही है. आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित फिल्म में परेश रावल, आयुष्मान के किरदार में दिखेंगे. जबकि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक वैम्पायर की भूमिका में है. ये एक हॉरर कॉमेडी मूवी है. फिल्म का पहल रिव्यू फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने किया है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने मूवी को कितने स्टार्स दिए.

थामा को तरण आदर्श ने कितने स्टार्स दिए?

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर थामा का रिव्यू करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. उन्होंने एक वर्ड में रिव्यू करते हुए लिखा, टेरिफिक और इसे 5 में से 4 स्टार्स दिए. तरण ने लिखा, मैडॉक फिल्म्स एक बार फिर से लेकर आई है शानदार फिल्म. इसमें मजेदार ह्यूमर, रोमांचक भूतिया ट्विस्ट और रोमांस का जबरदस्त तड़का है. स्टोरी नयी है और अलग दिशा में जाती है. निर्देशक आदित्य सरपोतदार – जिन्होंने मुंज्या से प्रभावित किया-एक बार फिर सही नोट्स पर हिट हुए. स्टोरी हिंदी फिल्म दर्शकों के लिए पूरी तरह से नया है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. फिल्म भारतीय लोककथाओं से प्रेरणा लेती है और कथा शुरू से अंत तक आकर्षक बनी रहती है – आपको बांधे रखती है.

आयुष्मान और रश्मिका की तारीफ में तरण आदर्श ने क्या कहा?

आगे तरण आदर्श ने लिखा, आयुष्मान खुराना बेहतरीन फॉर्म में हैं. डर और मस्ती के बीच सहजता से तालमेल बिठाते हुए उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से फिल्म को आगे बढ़ाया है. रश्मिका मंदाना एक अद्भुत कलाकार हैं. उन्हें अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक मिली है – और वह कमाल की हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेहद मनोरंजक हैं और जनता की ओर से पसंद किए जाएंगे. आगे उन्होंने फाइनल वर्ड में लिखा, थामा एक बेहतरीन मनोरंजक फिल्म है. हॉरर-कॉमेडी के क्षेत्र में मैडॉक की जीत का सिलसिला जारी है.

यह भी पढ़ें- Thamma Advance Booking: दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर छा सकती है आयुष्मान-रश्मिका की जोड़ी, एडवांस बुकिंग में बेच दिए इतने टिकट्स

Previous article Diwali 2025 Shubh Sanyog: आज सोमवार को मनाई जा रही है दीपावली, भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय
Next article Bihar Crime News: बिहार में दीवाली से ठीक पहले 2 भाइयों की मिली लाश, एक को तो राष्ट्रपति कर चुके हैं सम्मानित
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel