[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Diwali 2025: दिवाली की अगली सुबह करना ना भूलें ये उपाय, दूर हो सकती है दरिद्रता

Diwali 2025: दिवाली की अगली सुबह करना ना भूलें ये उपाय, दूर हो सकती है दरिद्रता

0
Diwali 2025: दिवाली की अगली सुबह करना ना भूलें ये उपाय, दूर हो सकती है दरिद्रता
दिवाली के अगले दिन सूप सूप बजाने से भागती है दरिद्रता

Diwali 2025: आज 20 अक्तूबर 2025 को दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है. दिवाली का त्योहार खुशियों, समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है. इसी वजह से दिवाली के अगले दिन भी खास महत्व रखा गया है. इसे आमतौर पर “गोवर्धन पूजा” या “भाई दूज” से जोड़ा जाता है. परंपरा में एक और खास विधि है, जिसमें सूप से दरिद्रता (गरीबी) को दूर करने का उपाय किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन घर में धन और सुख समृद्धि आती है, लेकिन अगले दिन यह प्रथा अपनाकर आर्थिक स्थिरता और नकारात्मकता से मुक्ति पाई जा सकती है.

दिवाली के अगले दिन सूप बजाने का महत्व

सूप आमतौर पर धान या अनाज छानने के लिए इस्तेमाल होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह सुख, समृद्धि और दरिद्रता को दूर करने का प्रतीक है. जैसे सूप अनाज को छानकर शुद्ध करता है, वैसे ही इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा और गरीबी दूर करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है.

दिवाली के अगले दिन सूप बजाने की परंपरा

दिवाली के अगले दिन घर से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सूप बजाने की पुरानी परंपरा है. सुबह करीब 4 बजे महिलाएं उठती हैं और टूटी हुई सूप लेकर पूरे घर में घूमती हैं. सूप बजाते समय बोलना होता है – “बैठ लक्ष्मी, भाग दरिद्रता”. इसे घर के हर कोने में बजाया जाता है ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे.

इसके अलावा, इस दिन किसी को पैसे न देना और किसी से पैसे न लेना शुभ माना जाता है. एक और उपाय यह है कि महिलाएं घर की सफाई करके झाड़ू से निकला कचरा सूप में इकट्ठा करती हैं और घर से दूर फेंक देती हैं. इसे करते समय भी कहा जाता है – “लक्ष्मी आओ, दरिद्र-दरिद्र जाओ”. इस रीति-रिवाज से घर में सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि होती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है.

धार्मिक और मानसिक लाभ

सूप से दरिद्रता भगाने की प्रथा केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है. इससे मानसिक और आध्यात्मिक शांति भी मिलती है. घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार के सदस्य अधिक आत्मविश्वासी महसूस करते हैं. यह संकेत देता है कि परिवार मिलकर हर कठिनाई और गरीबी से निपट सकता है.

यह भी पढ़ें: Diwali 2025: दिवाली पर क्यों किया जाता है व्रत? जानिए इसकी धार्मिक मान्यता

ये भी पढ़ें: Diwali 2025 Upay: दिवाली पर मां लक्ष्मी का ऐसे करें घर में स्वागत, जानिए आसान उपाय

ये भी पढ़ेGanesh Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े Laxmi Ji Ki Aarti

Previous article Diwali Special Kheer Recipe: इस दिवाली पूरी-सब्जी के साथ ट्राई करें स्पेशल खीर, खाने के बाद घुल जाएगा प्यार का मिठास 
Next article Bihar Election 2025 : विधानसभा चुनाव में जातिगत जनगणना हुआ फेल, संख्या के बल पर किसी दल ने नहीं दी हिस्सेदारी
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel