[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Chandra Grahan 2025: जानें चंद्र ग्रहण का सूतक कितने बजे शुरू होगा और इस दौरान किन चीजों से बचना चाहिए

Chandra Grahan 2025: जानें चंद्र ग्रहण का सूतक कितने बजे शुरू होगा और इस दौरान किन चीजों से बचना चाहिए

0
Chandra Grahan 2025: जानें चंद्र ग्रहण का सूतक कितने बजे शुरू होगा और इस दौरान किन चीजों से बचना चाहिए
चंद्र ग्रहण के दौरान किन चीजों से बचना चाहिए

Chandra Grahan 2025: इस साल का चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को रात 09:58 बजे से शुरू होकर 01:26 बजे तक रहेगा. इसके अनुसार सूतक काल ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले, यानी दोपहर 12:57 बजे से शुरू होगा. सूतक काल के दौरान सभी शुभ और मांगलिक कार्य टालने की परंपरा रही है. यह समय ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.

सूतक काल में किन चीजों से बचें

  • भोजन और जल ग्रहण: ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले भोजन करना बंद करें. यदि पानी पीना आवश्यक हो, तो केवल गंगाजल का प्रयोग करें.
  • शुभ कार्य और यात्रा: विवाह, गृह प्रवेश, व्यापारिक सौदे और अन्य मांगलिक कार्य टालें.
  • धार्मिक सावधानियां: देवी-देवताओं की मूर्तियों और तुलसी, पीपल, बरगद जैसे पवित्र वृक्षों को स्पर्श न करें.
  • गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा: गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें. नाभि पर गाय का गोबर या गोद में नारियल रखकर बैठना शुभ माना जाता है.
  • शारीरिक परिश्रम: भारी मेहनत और शारीरिक गतिविधियों से बचें.

सूतक काल का महत्व

सूतक काल केवल ग्रहण का प्रारंभिक समय नहीं है, बल्कि यह धार्मिक और मानसिक तैयारी का समय भी माना जाता है. इस दौरान अपनाई गई सावधानियां जीवन और स्वास्थ्य पर ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद करती हैं.

Chandra Grahan 2025: जानें आज भारत में कब और कितनी देर के लिए लगेगा चंद्र ग्रहण, देश पर क्या होगा इसका असर 

कब लगता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है. इस घटना के दौरान चंद्रमा लाल, नारंगी, भूरा आदि दिखने लगता है.

Chandra Grahan के दौरान गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, वरना बच्चे पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

Previous article Corn Idli Recipe: सुबह के नाश्ते के लिए ट्राई करें हल्की-फुल्की कॉर्न इडली, फॉलो करें रेसिपी 
Next article Bihar Road Project: पूर्णिया में खास सड़क परियोजना को मिली स्वीकृति, इस जिले को होगा बड़ा फायदा
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel