[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Budget 2026: मंदिर शहरों से ग्रोथ सेंटर्स तक, टियर-2-3 विकास और हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

Budget 2026: मंदिर शहरों से ग्रोथ सेंटर्स तक, टियर-2-3 विकास और हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

0
Budget 2026: मंदिर शहरों से ग्रोथ सेंटर्स तक, टियर-2-3 विकास और हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर
छोटे शहरों के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी पर सरकार का जोर

Budget 2026: बजट के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताया. उन्होंने कहा कि संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए बड़े महानगरों के साथ-साथ छोटे और उभरते शहरों पर विशेष फोकस किया जाएगा. इसके तहत मंदिरों और धार्मिक महत्व वाले शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिससे पर्यटन, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इन शहरों के विकास के लिए सरकार ने 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

मंदिरों और धार्मिक शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा

इसके साथ ही सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति देने के लिए 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की है. ये कॉरिडोर ऐसे प्रमुख शहरों को जोड़ेंगे, जो देश की आर्थिक वृद्धि में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

कनेक्टिविटी को नई रफ्तार: 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल रूट इस प्रकार हैं:

  • मुंबई – पुणे
  • पुणे – हैदराबाद
  • हैदराबाद – बेंगलुरु
  • हैदराबाद – चेन्नई
  • चेन्नई – बेंगलुरु
  • दिल्ली – वाराणसी
  • वाराणसी – सिलीगुड़ी

इन रेल कॉरिडोर के जरिए न सिर्फ यात्रा का समय कम होगा, बल्कि व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय विकास को भी नई मजबूती मिलेगी. सरकार का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से टियर-2 और टियर-3 शहर देश की ग्रोथ इंजन के रूप में उभरेंगे.

ये भी पढ़ें: Union Budget 2026: बजट में फेथ-टेक की संभावनाएं, जानें डिजिटल और धार्मिक दुनिया का संगम

Previous article Numerology: इस तारीख को जन्मे लोग होते हैं ‘पैसा खींचने वाले मैग्नेट’, क्या आपकी बर्थ डेट भी है इतनी लकी?
Next article Almond Soup Recipe: सर्दियों में एनर्जी से भर देगी बादाम का सूप, जानें बनाने का सिंपल तरीका
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel