[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Almond Soup Recipe: सर्दियों में एनर्जी से भर देगी बादाम का सूप, जानें बनाने का सिंपल तरीका

Almond Soup Recipe: सर्दियों में एनर्जी से भर देगी बादाम का सूप, जानें बनाने का सिंपल तरीका

0
Almond Soup Recipe: सर्दियों में एनर्जी से भर देगी बादाम का सूप, जानें बनाने का सिंपल तरीका
बादाम का सूप बनाने की रेसिपी (Image-iStock)

Almond Soup Recipe: वैसे तो बादाम का इस्तेमाल कई तरह के फूड आइटम्स में किया जाता है. लेकिन क्या कभी आपने बादाम का सूप पिया है? जाड़े के दिनों में बादाम का सूप पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. शरीर में एनर्जी भरने के लिए बादाम का सूप बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है. यह स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होता है. इसे बनाना भी बहुत आसान है. सर्दियों के मौसम में आप इस सूप को जरूर ट्राई करके देखें. यह घर में हर किसी को पसंद आएगा. चलिए आपको पोषण से भरपूर बादाम का सूप बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.

बादाम का सूप बनाने की सामग्री

  • बादाम – 1 कप
  • मक्खन – 2 टी स्पून
  • मैदा – 1 टेबलस्पून
  • सफेद स्टॉक – 3 कप
  • बादाम एसेंस – 4-5 बूंद
  • काली मिर्च पिसी – 1 चुटकी
  • ताजा क्रीम – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: Creamy Pumpkin Soup: विंटर के लिए बेस्ट है क्रीमी पंपकिन सूप, सर्दी-जुकाम से राहत के लिए नोट करें रेसिपी

बादाम का सूप बनाने की विधि

  • बादाम सूप बनाने के लिए पहले बादाम को गर्म पानी में डालकर 20 मिनट के लिए भिगोए रखें.
  • फिर बादाम को पानी से निकालकर उनके छिलके उतार लें.
  • अब बादाम को मिक्सर जार में दरदरा पीस कर एक बाउल में निकाल लें.
  • इसके बाद कड़ाही में मक्खन डालकर गर्म करें और फिर उसमें मैदा डालकर 30 सेकेंड तक भूनें.
  • फिर बादाम का पेस्ट, सफेद स्टॉक डालकर बड़ी चम्मच से अच्छी तरह से मिक्स कर ले.
  • अब मिश्रण में 5-6 बूंद बादाम एसेंस मिलाकर सूप को 3-4 मिनट तक ढककर पकाएं.
  • ध्यान रहे कि सूप को पकाने के दौरान बीच-बीच में चलाते रहें.
  • फिर आप इस बादाम सूप में 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें.
  • अंत में इस सूप के ऊपर ताजा क्रीम डालकर गैस बंद कर दें.
  • अब आप बाउल में सूप को निकालकर ऊपर से कटे हुए बादाम से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: Tomato Soup Recipe: स्वाद और सेहत से भरपूर है टमाटर का सूप, इस रेसिपी से मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद

यह भी पढ़ें: Garlic Coriander Soup: पहाड़ी लोग सर्द रातों में पीते हैं ये हेल्दी सूप, इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद फायदेमंद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel