[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal वार्षिक मीन राशिफल 2026: मार्च से बदलेंगे करियर, प्रेम, स्वास्थ्य हालात

वार्षिक मीन राशिफल 2026: मार्च से बदलेंगे करियर, प्रेम, स्वास्थ्य हालात

0
वार्षिक मीन राशिफल 2026: मार्च से बदलेंगे करियर, प्रेम, स्वास्थ्य हालात
मीन राशि 2026 राशिफल

Pisces Yearly Horoscope 2026: नए साल 2026 में मीन राशि के जातकों को कुछ क्षेत्रों में सफलता मिलेगी तो कुछ जगह सावधानी रखने की जरूरत होगी. ग्रहों की स्थिति के कारण जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन सही फैसलों और धैर्य से आप परिस्थितियों को संभाल सकते हैं. आइए जानते हैं साल 2026 का हाल.

पारिवारिक जीवन

साल 2026 में पारिवारिक जीवन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. शनि के प्रभाव के कारण घर के माहौल में बदलाव दिखेगा. परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा, जिससे मन में असमंजस बना रह सकता है. छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना है, इसलिए बहस से दूर रहना ही बेहतर होगा.

परिवार के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें. रिश्तों को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करें. घर के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट संभालकर चलें. नए बड़े काम या योजनाएं परिवार में शुरू करने से पहले सोच-विचार जरूर करें. अगर किसी बात को लेकर तनाव हो, तो उसे बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें.

व्यापार और नौकरी

व्यापारियों के लिए साल 2026 सामान्य से थोड़ा धीमा रह सकता है. व्यापार में बहुत ज्यादा उत्साहित होकर बड़ा निवेश करने से बचें. पूरे साल कारोबार को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है. इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी है.

हालांकि, जो लोग अंतरराष्ट्रीय व्यापार या ट्रेडिंग से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है. नौकरी करने वालों के लिए यह साल अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और मान-सम्मान मिलेगा. अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. बस एक बात का ध्यान रखें—लापरवाही बिल्कुल न करें, वरना नुकसान हो सकता है. अनुशासन में रहकर काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए साल 2026 काफी अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में उन्नति होगी और मन उत्साहित रहेगा. माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. 2 जून तक पढ़ाई में थोड़ा ध्यान भटक सकता है, लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी.

2 जून 2026 के बाद उच्च शिक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा. कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं. करियर में भी आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपने काम में निपुण साबित होंगे.

मकान और भूमि

भूमि और मकान से जुड़े मामलों के लिए यह साल अनुकूल रहेगा. संपत्ति खरीदने या निवेश करने का अच्छा समय बनेगा. खासकर 2 जून 2026 के बाद मकान या जमीन खरीदने के लिए बेहतर योग बनेंगे.

हालांकि, साझेदारी में प्रॉपर्टी खरीदने से बचें, क्योंकि विवाद की स्थिति बन सकती है. सोच-समझकर और कानूनी सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला करें.

वाहन सुख

वाहन खरीदने के लिए समय अनुकूल रहेगा. साल के मध्य या बाद में वाहन खरीदने का अच्छा मौका मिल सकता है. लग्जरी वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है. हालांकि खरीदारी से पहले आर्थिक स्थिति का आकलन जरूर करें.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन

लव लाइफ के बारे में बात करें तो पार्टनर का पूरा सहयोग नहीं मिलेगा और दूरी महसूस हो सकती है. लेकिन 2 जून 2026 के बाद प्रेम जीवन में सुधार आएगा. रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और समझदारी भी आएगी.

जो लोग सिंगल हैं, उन्हें जून के बाद अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है. अविवाहित लोगों के लिए जून से 31 अक्टूबर 2026 के बीच विवाह के योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन में शुरुआत में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए जीवनसाथी से बात करते समय सावधानी रखें. साथ में घूमने-फिरने का मौका भी मिल सकता है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में साल 2026 में थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है. पेट से जुड़ी समस्या या गैस, अपच जैसी परेशानी हो सकती है. खानपान पर खास ध्यान दें और बाहर का खाना कम खाएं. वात रोग से जुड़ी समस्या भी परेशान कर सकती है.

31 अक्टूबर 2026 के बाद स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा. नियमित दिनचर्या और योग-प्राणायाम अपनाना फायदेमंद रहेगा.

लकी नंबर: 2
लकी कलर: संतरी

उपाय

शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और उसमें काले तिल मिलाएं. सरसों के तेल का दीपक जलाएं. भगवान विष्णु की पूजा करें. इससे नकारात्मक प्रभाव कम होंगे और जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी.

साल 2026 धैर्य, समझदारी और अनुशासन से चलने का है. मेहनत और सही फैसले आपके जीवन को बेहतर दिशा देंगे.

Also Read: धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

Previous article धनबाद नगर निगम: संजीव सिंह को मिले 15,791 वोट, झामुमो समर्थित प्रत्याशी दे रहे कड़ी टक्कर
Next article जनता दरबार में 72 मामलों की हुई सुनवाई, डीएम ने त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel