[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal Govardhan Puja 2025 Bhog: गोवर्धन पूजा पर राशि के अनुसार करें श्रीकृष्ण पर भोग अर्पित, मिलेगी भगवान की विशेष कृपा

Govardhan Puja 2025 Bhog: गोवर्धन पूजा पर राशि के अनुसार करें श्रीकृष्ण पर भोग अर्पित, मिलेगी भगवान की विशेष कृपा

0
Govardhan Puja 2025 Bhog: गोवर्धन पूजा पर राशि के अनुसार करें श्रीकृष्ण पर भोग अर्पित, मिलेगी भगवान की विशेष कृपा
गोवर्धन पूजा 2025 पर राशि के अनुसार लगाएं भोग

Govardhan Puja 2025 Bhog: आज 22 अक्टूबर 2025 को गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है. गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का खास महत्व होता है. माना जाता है कि जैसे श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर लोगों की रक्षा की थी, वैसे ही जो व्यक्ति सच्चे मन से उनकी पूजा करता है, उसके जीवन से दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं. इस दिन लोग गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर उसे अन्नकूट के रूप में सजाते हैं और भगवान को अलग-अलग प्रकार के व्यंजन का भोग लगाते हैं. अगर आप अपनी राशि के अनुसार भोग अर्पित करते हैं, तो भगवान की विशेष कृपा मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है. यहां हमें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बता रहे हैं कि राशि के अुसार गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण पर कौन सा भोग अर्पित करें

मेष राशि – श्रीकृष्ण को गुड़ और भुने चने का भोग लगाएं. इससे धन और सेहत से जुड़ी दिक्कतें खत्म होती हैं.

वृषभ राशि – दूध, दही और मक्खन का भोग अर्पित करें. इससे परिवार में प्रेम और एकता बनी रहती है.

मिथुन राशि – मिश्री और इलायची का भोग चढ़ाएं. इससे बुद्धि तेज होती है और कामों में सफलता मिलती है.

कर्क राशि – खीर और चावल का भोग लगाना शुभ होता है. इससे घर में शांति और सुख बढ़ता है.

सिंह राशि – बेसन के लड्डू भगवान को अर्पित करें. इससे मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है.

कन्या राशि – मूंग दाल का हलवा या हरी मूंग से बना प्रसाद चढ़ाएं. इससे कामों में सफलता और तरक्की मिलती है.

तुला राशि – पंजीरी और माखन का भोग लगाना शुभ होता है. इससे दांपत्य जीवन में मिठास आती है.

वृश्चिक राशि – गुड़ और तिल का भोग अर्पित करें. इससे रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं.

धनु राशि – केसर वाली खीर भगवान को चढ़ाएं. इससे भाग्य आपका साथ देने लगता है.

ये भी पढ़ें: सुख, समृद्धि और प्रेम बनाए रखें … यहां से अपनों को भेजें गोवर्धन पूजा के बधाई संदेश

मकर राशि – चावल और घी से बना प्रसाद अर्पित करें. इससे नौकरी और कारोबार में उन्नति होती है.

कुंभ राशि – दूध और मिश्री का भोग लगाएं. इससे मन की बेचैनी दूर होकर शांति मिलती है.

मीन राशि – पेड़ा या मक्खन-मिश्री का भोग चढ़ाएं. इससे जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि आती है.

Previous article Moong Dal Pyaz Ke Pakode: शाम की भूख को करें गायब, बनाएं मूंग दाल प्याज के गरमा-गरम पकौड़े 
Next article Bihar Election 2025: NDA और महागठबंधन में 8% प्रत्याशी नॉन-मैट्रिक, जानिए सम्राट और विजय सिन्हा कितने पढ़े लिखे हैं
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel