[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal आज 1 जुलाई 2026 को महीने के पहले दिन ग्रह-नक्षत्रों का बड़ा बदलाव, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल

आज 1 जुलाई 2026 को महीने के पहले दिन ग्रह-नक्षत्रों का बड़ा बदलाव, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल

0
आज 1 जुलाई 2026 को महीने के पहले दिन ग्रह-नक्षत्रों का बड़ा बदलाव, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल
आज 1 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 July 2026: आज, 1 जुलाई 2026, बुधवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. दिनभर ग्रह-नक्षत्रों में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग के अनुसार दिन की शुरुआत कर सही निर्णय लेना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है.

मेष राशि

आज संतान से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें. भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचें और अपनी निजी बातें हर किसी से साझा न करें. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें. गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. व्यापार सामान्य गति से चलता रहेगा.

वृषभ राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें और विवादों से दूरी बनाए रखें. माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना शुभ फलदायी रहेगा.

मिथुन राशि

आज मानसिक तनाव कुछ बढ़ सकता है. परिवार के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. हालांकि भूमि, भवन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं. मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है.

कर्क राशि

आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा. दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. सरकारी या कानूनी मामलों में अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं और पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा.

सिंह राशि

वाहन चलाते समय और मशीनों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी रखें. चोट या आर्थिक नुकसान की आशंका है. विवादों से बचें और लेन-देन में सतर्कता बरतें. गलत संगति से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा.

कन्या राशि

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी होगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है. सरकारी कार्यों और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा.

तुला राशि

आज आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेंगे. नई आर्थिक योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और व्यापार में लाभ के संकेत हैं. सम्मान मिलने की संभावना भी प्रबल है.

ये भी पढ़ें: आज 1 जुलाई को लव लाइफ में आएंगे नए मोड़! जानें आज क्या कहती है आपकी राशि

वृश्चिक राशि

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है. कारोबार में विस्तार और नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. हालांकि जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है. अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है.

धनु राशि

आज आय की तुलना में खर्च अधिक रह सकता है. स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. हालांकि व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा और धैर्य बनाए रखना लाभकारी होगा.

मकर राशि

व्यापारिक यात्रा से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. अचानक धन लाभ हो सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. व्यस्तता अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.

ये भी पढ़ें: आज कब करें शुभ कार्य? जानें 1 जुलाई 2026 का संपूर्ण पंचांग

कुंभ राशि

आज किसी शुभ या धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा. दूर से अच्छी खबर मिल सकती है. आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं.

मीन राशि

दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें. व्यापार में उन्नति होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. दूर स्थान से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन गुस्से और उत्तेजना पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.

Previous article वृषभ राशिफल 1 जुलाई 2026: रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर 
Next article मौसम: इन राज्यों में 1 जुलाई से शुरू होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel