[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मौसम: इन राज्यों में 1 जुलाई से शुरू होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

मौसम: इन राज्यों में 1 जुलाई से शुरू होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

0
मौसम: इन राज्यों में 1 जुलाई से शुरू होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 1 से 6 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, उत्तराखंड में 6 जुलाई तक लगातार तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने की भी आशंका जताई गई है.

विभाग के अनुसार, 1 से 6 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 1 से 4 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

दक्षिण भारत में बारिश के आसार

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 6 जुलाई तक कई स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. वहीं, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 2 से 6 जुलाई और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 3 से 6 जुलाई के दौरान अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश में 1 से 3 जुलाई तक जबकि तेलंगाना में 4 से 6 जुलाई के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

नॉर्थ ईस्ट में होगी भारी बारिश

अरुणाचल प्रदेश में 3 जुलाई तक, असम और मेघालय में 2 जुलाई तक जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 से 6 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 4 से 6 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश जबकि 3 से 6 जुलाई के बीच असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 1 से 3 जुलाई के दौरान मौसम सुहावना रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 1 जुलाई को हल्की बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 2 जुलाई को शहर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका है. इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, 3 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं.

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में 1 से 4 जुलाई के दौरान मौसम मुख्य रूप से मानसूनी बना रहेगा. आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 2 जुलाई को कुछ क्षेत्रों में मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है, जबकि 3 और 4 जुलाई को राज्य के कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है.

Jharkhand Weather
Jharkhand weather

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान में 2-3 जुलाई को पूर्वी भागों में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है, जिसके लिए आगामी 3-4 दिनों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं सक्रिय होंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 2-3 दिनों में कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश हो सकती है, जबकि जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. 2 जुलाई से उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में आंधी-बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी. 3 से 6 जुलाई के दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में 3-4 जुलाई से आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा.

यह भी पढ़ें : 30 जून से 1,2,3,4,5 जुलाई तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में मानसून का कहर

Previous article आज का कार्यक्रम व दर्शन : देव सूर्य मंदिर में तय समय पर होगी आरती, शाम को भजन संध्या का आयोजन
Next article Gen-Z राशिफल 1 जुलाई 2026: आज किस राशि का होगा लेवल-अप, किसे रहना होगा अलर्ट?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel