[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Opinion भारत की गौरवपूर्ण उपलब्धि

भारत की गौरवपूर्ण उपलब्धि

0
एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत ने सबको चौंकाते हुए अपने एक एंटी सैटेलाइट मिसाइल से अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर स्थित एक लाइव लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट को सफलतापूर्वक मार गिराया और इस कार्य में उसे महज तीन मिनट का समय लगा. अमेरिका, रूस और चीन के बाद इस तरह की उपलब्धि हासिल करने वाला भारत चौथा देश बन गया है.
इसरो, डीआरडीओ तथा भारत की सरकार को बहुत बधाई. भारत के लिए यह उपलब्धि यद्यपि आत्मरक्षात्मक है, तथापि उसे अब वह प्रतिरोध हासिल हो गया है जिससे वह अपने सैटेलाइट को नुकसान पहुंचाने वाले दुश्मन देश के सैटेलाइट को नष्ट कर सकता है. चीन ने 2007 में ही एंटी सैटेलाइट मिसाइल विकसित कर लिया था. उसके बाद से ही भारत पर एंटी सैटेलाइट सिस्टम के विकास का बहुत दबाव था. यह उपलब्धि हमारेे लिए गर्व की बात है.
चंदन कुमार, देवघर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel