[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Winter Forecast : कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी

Winter Forecast : कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी

0
Winter Forecast : कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी
कब से पड़ेगी ठंड? जानें (Photo: PTI)

Winter Forecast : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, नवंबर में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम रह सकता है. हालांकि, रात का तापमान ज्यादातर जगहों पर सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहने का अनुमान है. उत्तर-पश्चिम के कुछ इलाकों में ठंड थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकती है.

ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से रहेगा कम

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नवंबर में देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है, लेकिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हिमालय की तलहटी, पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. उन्होंने कहा, ‘‘देश के ज्यादातर भागों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहां न्यूनतम तापमान के सामान्य से कम रहने की संभावना है.’’

प्रशांत महासागर में कमजोर ‘ला नीना’ की स्थिति

महापात्र ने कहा कि मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में कमजोर ‘ला नीना’ की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने कहा कि ‘ला नीना’ की स्थिति दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक बनी रहने का अनुमान है. आईएमडी प्रमुख ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहां नवंबर में सामान्य से कम वर्षा होने की उम्मीद है, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है.

दिसंबर तक सामान्य से अधिक बारिश

इससे पहले, आईएमडी ने कहा था कि अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है. महापात्र ने बताया कि भारत में अक्टूबर में 112.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 49 प्रतिशत अधिक है.

Previous article How To Make Almond Milk: वीगन डाइट के लिए परफेक्ट हेल्दी ड्रिंक, इस तरह घर पर तैयार करें बादाम मिल्क
Next article Winter Breakfast Ideas For Working People: ठंड के मौसम में काम पर जाने की जल्दी है, तो नाश्ते में ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel