[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Winter Breakfast Ideas For Working People: ठंड के मौसम में काम पर जाने की जल्दी है, तो नाश्ते में ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

Winter Breakfast Ideas For Working People: ठंड के मौसम में काम पर जाने की जल्दी है, तो नाश्ते में ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

0
Winter Breakfast Ideas For Working People: ठंड के मौसम में काम पर जाने की जल्दी है, तो नाश्ते में ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज
winter breakfast ideas for working people ( AI Image)

Winter Breakfast Ideas For Working People: ठंड का मौसम आते ही सुबह बिस्तर से उठना मुश्किल हो जाता है खासकर जब आपको ऑफिस या काम पर जाना हो. कई बार देरी से उठने के कारण नाश्ता बनाने का और खाने का टाइम नहीं मिल पाता है. ऐसे में आप आसानी और जल्दी से बनने वाली रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ रेसिपी आइडियाज जिन्हें आप झटपट से तैयार कर सकते हैं. 

पालक चीला कैसे बनाएं?

Palak Chilla Image
Palak chilla (ai image)

आप सुबह नाश्ते में पालक चीला बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में बेसन, बारीक कटे पालक के पत्ते, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा टमाटर, नमक, धनिया पत्ती और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें. अब तवा गर्म करें. इसमें एक चम्मच तेल डालें. एक बड़े चम्मच से घोल को तवे पर फैलाएं. चीला को दोनों तरफ से पका लें. 

कॉर्न सैंडविच को कैसे तैयार करें?

Corn Sandwich Image
Corn sandwich ( ai image)

आप सुबह में कॉर्न सैंडविच को बना सकते हैं. कॉर्न सैंडविच को बनाने के लिए आप कॉर्न को उबाल लें. कॉर्न में आप प्याज, लाल मिर्च पाउडर और टमाटर को डालें. ब्रेड पर बटर लगाएं. इस मिश्रण को आप ब्रेड पर रखें. ऊपर से दूसरे ब्रेड को रख लें. तवा पर बटर लगाकर आप ब्रेड को सेंक लें. 

रोटी रोल को कैसे बना सकते हैं?

Roti Roll Image
Roti roll ( ai image)

आप सुबह में जल्दी से नाश्ता में रात की बची रोटी से रोटी रोल को बना सकते हैं. आप पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर को बारीक काट लें. एक कड़ाही में आप प्याज, मिर्च और लहसुन को डालें. इसमें सब्जियों को डालकर पका लें. इसमें पनीर, नमक और गरम मसाला को डालें और थोड़ी देर के लिए पका लें. अब रोटी को तवे पर तेल डालकर सेंक लें. इसमें आप तैयार सब्जियों और टमाटर सॉस को डालें. अब आप रोटी को रोल कर लें. 

चिली चीज टोस्ट को कैसे तैयार करें?

Chilli Cheese Toast Image
Chilli cheese toast ( ai image)

आप चिली चीज टोस्ट को बना सकते हैं और ये कम समय में तैयार हो जाता है. आप एक बर्तन में बटर, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, एक हरी मिर्च काट कर डालें और इसे मिला लें. इसमें आप कद्दूकस किया हुआ चीज को डालें. अब ब्रेड को तवे पर हल्का सा सेंक लें और ब्रेड को निकाल लें. अब ब्रेड के ऊपर आप चीज के मिश्रण को डालें. तवा पर बटर को डालें और ब्रेड को रखें. इसे ढककर आप पका लें जब तक चीज पिघल न जाए. 

यह भी पढ़ें- Rice Tikki Recipe: बचे हुए चावल को दें टेस्टी ट्विस्ट, तैयार करें कुरकुरी और स्वादिष्ट टिक्की

यह भी पढ़ें- Idli Recipes Ideas: नाश्ते में इडली खाना है पसंद, तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

Previous article Winter Forecast : कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी
Next article Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 12वें दिन पास हुई या फेल? कलेक्शन से हुआ खुलासा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel