[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Sharmishta Panoli : आखिर कौन हैं ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान देने वालीं शर्मिष्ठा? पुलिस ने किया है गिरफ्तार

Sharmishta Panoli : आखिर कौन हैं ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान देने वालीं शर्मिष्ठा? पुलिस ने किया है गिरफ्तार

0
Sharmishta Panoli : आखिर कौन हैं ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान देने वालीं शर्मिष्ठा? पुलिस ने किया है गिरफ्तार
Sharmishta Panoli

Sharmishta Panoli : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान देने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. शर्मिष्ठा पनोली एक 22 वर्षीय लॉ छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विवादित बयान दिया जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया. उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप है. इसको लेकर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी.

विवाद बढ़ने के बाद शर्मिष्ठा ने वीडियो हटाकर माफी भी मांगी, लेकिन गिरफ्तारी से नहीं बच सकीं. उनकी गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनके समर्थन में बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि शर्मिष्ठा ने माफी मांग ली है. उन्हें और परेशान नहीं किया जाना चाहिए.

शर्मिष्ठा पनोली का क्या था विवादित वीडियो

शर्मिष्ठा पनोली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बॉलीवुड के ‘तीन खान’ की चुप्पी पर सवाल उठाए और विवादित टिप्पणी की. उन्होंने एक विशेष समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया और अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर दिया. इसी कारण उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई. मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

शर्मिष्ठा पनोली के बारे में जानें यहां

22 साल की शर्मिष्ठा पनोली कोलकाता के आनंदपुर की रहने वाली हैं. वह पुणे में कानून की पढ़ाई कर रही हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 13 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं. विवाद के बाद उनका अकाउंट प्राइवेट हो गया है. इसके बाद नया पब्लिक अकाउंट बनाया गया है.

13 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं शर्मिष्ठा पनोली

वीडियो वायरल होने के बाद शर्मिष्ठा पनोली को सोशल मीडिया पर बहुत अधिक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई. यही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलीं. विवाद बढ़ने पर उन्होंने वीडियो डिलीट कर माफी मांगी, लेकिन 30 मई को कोलकाता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 31 मई को कोर्ट में पेश किया गया. अब वह 13 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं.

Previous article Raid 2 vs Bhool Chuk Maaf: अजय देवगन या राजकुमार राव? शनिवार को किसकी बादशाहत बढ़ी और किसकी पड़ी फीकी
Next article Kitchen Tips: ज्यादा खरीद लिए टमाटर, तो ऐसे करें स्टोर, नहीं होंगे खराब
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel