[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Raid 2 vs Bhool Chuk Maaf: अजय देवगन या राजकुमार राव? शनिवार को किसकी बादशाहत बढ़ी और किसकी पड़ी फीकी

Raid 2 vs Bhool Chuk Maaf: अजय देवगन या राजकुमार राव? शनिवार को किसकी बादशाहत बढ़ी और किसकी पड़ी फीकी

0
Raid 2 vs Bhool Chuk Maaf: अजय देवगन या राजकुमार राव? शनिवार को किसकी बादशाहत बढ़ी और किसकी पड़ी फीकी
Raid 2 vs Bhool Chuk Maaf

Raid vs Bhool Chuk Maaf Box Office: बॉलीवुड में इस समय दो बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है- अजय देवगन की रेड 2 और राजकुमार राव की भूल चूक माफ. दोनों ही फिल्में जॉनर के हिसाब से काफी अलग हैं, जहां एक ओर रेड 2 एक क्राइम थ्रिलर है, वहीं भूल चूक माफ एक रोमांटिक कॉमेडी है. इन फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन कमाई के मामले में कौन सबसे आगे है? आइए नजर डालते हैं.

भूल चूक माफ की कमाई

राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’ 23 मई को रिलीज हुई थी. करण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शनिवार को 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ फिल्म की कुल कमाई 52.6 करोड़ रुपये हो चुकी है. यह फिल्म माउथ पब्लिसिटी के चलते तेजी से आगे बढ़ रही है. वहीं, दर्शकों से भर-भरकर तारीफें भी बटोर रही है.

रेड 2 की कमाई

अजय देवगन और वाणी कपूर की ‘रेड 2’ को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है, लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. शनिवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, अब तक इसका नेट कलेक्शन 166.85 करोड़ रुपये हो चुका है. यह फिल्म अजय देवगन के फैंस के लिए एक बड़ा हिट साबित हुई है.

कौन है बॉक्स ऑफिस का असली राजा?

अगर शनिवार के कलेक्शन देखें, तो भूल चूक माफ ने रेड 2 को पछाड़ दिया है, लेकिन कुल कमाई के मामले में ‘रेड 2’ अभी भी सबसे आगे है. यानी भूल चूक माफ भले ही अब बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही हो, लेकिन अभी उसे अजय देवगन की रेड 2 को टक्कर देने के लिए लंबा रास्ता तय करना होगा.

यह भी पढ़े: Jaat की रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर की रफ्तार धीमी, वर्ल्डवाइड कमाए महज इतने करोड़

Previous article Schezwan Noodles Recipe: घर पर बनाएं स्वाद से भरपूर रेस्टोरेंट स्टाइल शेजवान नूडल्स, बेहद आसान रेसिपी
Next article Sharmishta Panoli : आखिर कौन हैं ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान देने वालीं शर्मिष्ठा? पुलिस ने किया है गिरफ्तार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel