[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मिडिल ईस्ट क्राइसिस: पेट्रोल पंप और गैस सिलेंडर की कमी की चिंता छोड़ें, सरकार ने उठाए बड़े कदम

मिडिल ईस्ट क्राइसिस: पेट्रोल पंप और गैस सिलेंडर की कमी की चिंता छोड़ें, सरकार ने उठाए बड़े कदम

0
मिडिल ईस्ट क्राइसिस: पेट्रोल पंप और गैस सिलेंडर की कमी की चिंता छोड़ें, सरकार ने उठाए बड़े कदम
भारत में फ्यूल गैस की सप्लाई, फोटो- एक्स प्लेटफॉर्म

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बीच भारत सरकार ने देश में ईंधन और गैस के सप्लाई को सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं. पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.

उत्पाद शुल्क में कटौती और निर्यात पर नियंत्रण

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. इसके साथ ही डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क लगाया गया है, ताकि घरेलू जरूरतों को पूरा किया जा सके.

गैस की आपूर्ति और एलपीजी नेटवर्क का विस्तार

गैस क्षेत्र में घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है. पाइप से मिलने वाली गैस (पीएनजी) और सीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है. उद्योगों को उनकी सामान्य जरूरत का करीब 80 प्रतिशत गैस मिल रही है, जबकि उर्वरक कारखानों को 70-75 प्रतिशत गैस दी जा रही है. मार्च में 2.9 लाख नए पीएनजी कनेक्शन जोड़े गए हैं और शहरों में गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार तेज किया जा रहा है.

एलपीजी और केरोसिन की आपूर्ति

अंतरराष्ट्रीय हालात के बावजूद एलपीजी की आपूर्ति सामान्य है और रोजाना 55 लाख से अधिक सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं. व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, जिसमें होटल, खानपान और जरूरी उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है. मिट्टी के तेल (केरोसिन) की सप्लाई भी बढ़ाई गई है. सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए 2,900 छापे मारे और लगभग 1,000 सिलेंडर जब्त किए गए.

लोगों से अपील

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की अनावश्यक खरीदारी से बचें. राज्यों को निगरानी बढ़ाने, रोजाना अपडेट देने और गैस से जुड़े ढांचे को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

(भाषा इनपुट)

Previous article अहान शेट्टी का भावुक पोस्ट, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की टीम को बताया परिवार जैसा
Next article धारदार हथियार से जानलेवा हमला, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel