[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood अहान शेट्टी का भावुक पोस्ट, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की टीम को बताया परिवार जैसा

अहान शेट्टी का भावुक पोस्ट, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की टीम को बताया परिवार जैसा

0
अहान शेट्टी का भावुक पोस्ट, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की टीम को बताया परिवार जैसा
Ahan Shetty

Ahan Shetty: अहान शेट्टी इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म Border 2 में अपने दमदार अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग के लिए सुर्खियों में रहे. हाल ही में एक्टर ने फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कुछ खास BTS (बीहाइंड द सीन) फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए.

परिवार जैसी टीम

अहान शेट्टी ने शेयर किए गए फोटो कैप्शन में लिखा, “एक ऐसी टीम जो परिवार जैसी है. इसके लिए मैं सचमुच शुक्रगुजार हूं. मुझे अपने आस-पास इससे बेहतर लोगों का ग्रुप मिल ही नहीं सकता था. चाहे अच्छे दिन हों या बुरे, आप सब हमेशा मेरे लिए सहारा, हिम्मत और पॉजिटिविटी का जरिया बने रहे.” इन फोटोज में अहान और फिल्म की क्रू के बीच कीमती पल और ऑन-सेट के मजेदार और दिल छू लेने वाले लम्हे देखने को मिल रहे हैं.

एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने वाले साथी

अभिनेता ने आगे लिखा, “ऐसे लोग मिलना बहुत मुश्किल होता है, जो न सिर्फ मिलकर अच्छा काम करते हों, बल्कि सचमुच एक-दूसरे का ख्याल भी रखते हों. एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हों, साथ मिलकर खुशियां मनाते हों और हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हों. मैं हर पल के लिए और आपमें से हर एक के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा.” अहान की यह भावनात्मक पोस्ट उनके फैंस और फिल्म उद्योग में उनके संबंधों की गर्मजोशी को दर्शाती है.

बॉक्स ऑफिस और ओटीटी

बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही. अहान के अलावा इस फिल्म में Sunny Deol, Varun Dhawan और Diljit Dosanjh जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में थे. सिनेमाघरों के बाद अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

फैंस के लिए यह मौका है कि वे अहान शेट्टी के शानदार अभिनय और फिल्म के मजेदार BTS पल का आनंद घर बैठे ही ले सकें. इस पोस्ट ने दर्शकों को फिल्म के पीछे की मेहनत और टीम के बीच की बॉन्डिंग का भी अहसास करवा दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय खन्ना फिर सुर्खियों में, क्या है नया सरप्राइज?

Previous article परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों की सुनवाई
Next article मिडिल ईस्ट क्राइसिस: पेट्रोल पंप और गैस सिलेंडर की कमी की चिंता छोड़ें, सरकार ने उठाए बड़े कदम
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel