[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Forecast: बहुत हुई बारिश! अब हाड़ कंपाएगी सर्दी, इन राज्यों में होगी ठंड की दस्तक

Weather Forecast: बहुत हुई बारिश! अब हाड़ कंपाएगी सर्दी, इन राज्यों में होगी ठंड की दस्तक

0
Weather Forecast: बहुत हुई बारिश! अब हाड़ कंपाएगी सर्दी, इन राज्यों में होगी ठंड की दस्तक
Weather Forecast

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम अब करवट ले रहा है. बारिश के बाद हाड़ कंपाने वाली सर्दी की दस्तक होने वाली है. बिहार, झारखंड, राजस्थान, यूपी समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है.

कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका

भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आंधी-बारिश का दौर दिखाई देगा. मौसम में बदलाव के कारण ठंड में भी इजाफा होगा. आईएमडी के मुताबिक 3 से 5 नवंबर के बीच कई इलाकों में बारिश की संभावना है. राजस्थान में भी 3 नवंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की संभावना है. मौसमी तंत्र में बदलाव के कारण बारिश और उसके बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने की संभावना है. अगले 10 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में ठंड की जोरदार दस्तक का अनुमान मौसम विभाग ने जाहिर किया है.

पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 3 से 5 नवंबर के दौरान पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है. इस दौरान दिल्ली, यूपी हरियाणा में मौसम शुष्क रह सकता है. गुलाब ठंड जारी रहेगी.

राजस्थान में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राजस्थान के कई इलाकों में नए मौसमी तंत्र के असर से बारिश होने का अनुमान है. यहां एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसका जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा में असर दिख सकता है. तीन और चार नवंबर को बादल गरजने के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद राज्यों में ठंड की दस्तक शुरू हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक पांच नवंबर से अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है. साथ ही उत्तरी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता हुई और खराब

ठंड की दस्तक से पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब हो गई है वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 366 पर पहुंच गया जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है. तीन निगरानी केंद्रों में 400 से अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार पीएम 2.5 की सांद्रता 189.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 की सांद्रता 316 रही. इस स्तर पर ये प्रदूषक सांस लेने में तकलीफ पैदा कर सकते हैं. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, समग्र एक्यूआई एक दिन पहले 303 दर्ज किया गया था और यह तेजी से बढ़ा.

Also Read: Rain Alert: अगले 48 घंटे में नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, 3,4,5,6,7 नवंबर तक भयंकर बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट

Previous article Bhojpuri Film: छठ पूजा के बाद काजल राघवानी ने शुरू की ‘आस्था छठी मैया’ फिल्म की शूटिंग, इंटरनेट पर वायरल हुई मुहूर्त की तस्वीरें
Next article कंप्यूटर साइंस हुआ फेल, दूसरी ब्रांच ने मचाई धूम, 64 लाख का पैकेज
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel