[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions कंप्यूटर साइंस हुआ फेल, दूसरी ब्रांच ने मचाई धूम, 64 लाख का पैकेज

कंप्यूटर साइंस हुआ फेल, दूसरी ब्रांच ने मचाई धूम, 64 लाख का पैकेज

0
कंप्यूटर साइंस हुआ फेल, दूसरी ब्रांच ने मचाई धूम, 64 लाख का पैकेज
Best BTech Branch (सांकेतिक फोटो)

Best BTech Branch: इंजीनियरिंग के बेस्ट ब्रांच की बात करें तो कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग को हमेशा से नंबर 1 माना जाता है. लेकिन एक कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड में कंप्यूटर साइंस फेल होता नजर आ रहा है. कैंपस प्लेसमेंट में एक नई ब्रांच (Best BTech Branch) ने सबका ध्यान खींच लिया है. इस ब्रांच के एक स्टूडेंट को 64 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है. आइए इस कॉलेज के प्लेसमेट के बारे में जानते हैं.

Best BTech Branch: बीटेक का बेस्ट ब्रांच

डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई ब्रांचेस तेजी से आगे बढ़ रही हैं. आईटी कंपनियों को अब ऐसे इंजीनियर चाहिए जो सिर्फ कोडिंग नहीं, बल्कि डेटा समझने, मशीन लर्निंग मॉडल बनाने और AI टूल्स से काम करने में माहिर हों. यही वजह है कि डेटा साइंस के छात्रों को रिकॉर्ड ब्रेकिंग पैकेज मिल रहे हैं.

64 लाख का पैकेज कैसे मिला?

NIT वारंगल के फाइनल ईयर के छात्र को विदेशी आईटी कंपनी ने 64 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नौकरी दी है. छात्र ने डेटा एनालिटिक्स, पाइथन, मशीन लर्निंग और क्लाउड कंप्यूटिंग पर प्रोजेक्ट किए थे. इंटरव्यू में उसने न सिर्फ तकनीकी सवालों के जवाब दिए बल्कि अपने प्रोजेक्ट्स को practically समझाया, जिससे रिक्रूटर्स काफी प्रभावित हुए.

NIT वारंगल में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन ब्रांच का प्लेसमेट शानदार रहा है. इस ब्रांच में हाईएस्ट प्लेसमेंट 64 लाख रुपये का रहा है. इस साल NIT वारंगल में 1225 जॉब ऑफर प्राप्त हुए. 1201 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में जॉब मिली है.

स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सलाह

अगर आप इंजीनियरिंग करने जा रहे हैं या पहले से कर रहे हैं, तो अपने स्किल्स को अपडेट रखें. सिर्फ डिग्री काफी नहीं है. आपको प्रोग्रामिंग के साथ-साथ डेटा हैंडलिंग, मशीन लर्निंग, और क्लाउड सर्विसेज की समझ भी होनी चाहिए. ऑनलाइन कोर्स और इंटर्नशिप से खुद को तैयार करें क्योंकि कंपनियां अब “डिग्री” से ज्यादा “स्किल” देखती हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ IIT नहीं, इस कॉलेज का Placement है शानदार, यहां से निकले हैं कई फेमस चेहरे 

Previous article Weather Forecast: बहुत हुई बारिश! अब हाड़ कंपाएगी सर्दी, इन राज्यों में होगी ठंड की दस्तक
Next article Som Pradosh Vrat 2025: आज सोम प्रदोष व्रत पर बनेंगे अद्भुत संयोग, बनेगा शिववास और रवि योग
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel