[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिल्ली में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

0
दिल्ली में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ गरज-चमक और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं.

23 से 24 और फिर 27-28 तारीख के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में मौसम बदल सकता है. वहीं 24, 27 और 28 को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में भी असर दिखेगा. इसके अलावा 24 से 28 मार्च के दौरान बिहार और ओडिशा में गरज-चमक के आसार हैं. यहां 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

झारखंड का कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में 23 से 26 मार्च के बीच मौसम मिलाजुला रहने वाला है. हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. 23 मार्च से तापमान में 5-6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. 24-25 मार्च को आंशिक बादल रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार कम हैं. वहीं 26 मार्च को दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Jharkhand Weather 1
Jharkhand weather

उत्तर प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में 23 से 25 मार्च तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश के दोनों हिस्सों (पूर्वी व पश्चिमी यूपी) में खास बदलाव नहीं दिखेगा. 26 मार्च से मौसम करवट ले सकता है. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है. खासकर पश्चिमी यूपी में मौसम बदल सकता है. 27 मार्च को पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.

Up Weather
Up weather

दिल्ली में बारिश के आसार

दिल्ली में 23 से 28 मार्च के बीच मौसम ज्यादातर बदलता हुआ नजर आएगा. इस दौरान आसमान आमतौर पर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, जबकि 23 मार्च को हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है.

Delhi Weather
Delhi weather

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

25 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में और 23 व 25 मार्च को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं 26 मार्च को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article तृणमूल कांग्रेस ने असम के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, मांडिया से लड़ेंगे शेरमन अली अहमद
Next article ऊर्जा सुरक्षा हो अपनी प्राथमिकता, पढ़ें देबजित पालित और डॉ आकांक्षा जैन का आलेख
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel