[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मौसम : कहां होगी बारिश, कहां बढ़ेगी गर्मी, आया IMD अलर्ट

मौसम : कहां होगी बारिश, कहां बढ़ेगी गर्मी, आया IMD अलर्ट

0
मौसम : कहां होगी बारिश, कहां बढ़ेगी गर्मी, आया IMD अलर्ट
मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि आंतरिक कर्नाटक में 15 और 16 अप्रैल को करीब 30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं केरल और माहे में 13 अप्रैल को बिजली गिरने की आशंका है. इसके अलावा 13 से 16 अप्रैल के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है.

वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 13 से 18 अप्रैल के बीच गरज-चमक और बिजली के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. वहीं 14 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 20–30 किमी/घंटा रह सकती है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में 13 से 18 अप्रैल के दौरान ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 13 अप्रैल को कुछ हिस्सों, खासकर पश्चिमी यूपी में 25-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. इसके बाद पूरे सप्ताह मौसम साफ और सूखा बना रहेगा. किसी भी तरह की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Up Weather 1
Up weather

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 13 से 18 अप्रैल के दौरान मौसम ज्यादातर साफ रहने वाला है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 35 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 से 25 डिग्री के बीच रहेगा. 16 और 17 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें : अगले 48 घंटे में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

Delhi Weather
Delhi weather

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजस्थान में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. साथ ही अगले 4–5 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

Previous article 13 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: एक्शन में ट्रंप, ईरान को दिया होर्मुज पर अल्टीमेटम, कौन होगा बिहार का अगला सीएम?
Next article Asha Bhosle :सिंगर हरिहरण ने बताया आशा दीदी ने कई दशकों तक आइसक्रीम नहीं खायी थी..
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel