[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 13 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: एक्शन में ट्रंप, ईरान को दिया होर्मुज पर अल्टीमेटम, कौन होगा बिहार का अगला सीएम?

13 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: एक्शन में ट्रंप, ईरान को दिया होर्मुज पर अल्टीमेटम, कौन होगा बिहार का अगला सीएम?

0
13 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: एक्शन में ट्रंप, ईरान को दिया होर्मुज पर अल्टीमेटम, कौन होगा बिहार का अगला सीएम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- पीटीआई

1. ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: होर्मुज तुरंत खोलो वरना भुगतो अंजाम, नाकेबंदी की दी चेतावनी

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को तुरंत बहाल करने का आदेश दिया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने ईरान पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. वार्ता फेल होने के बाद एक्शन में अमेरिका, होर्मुज खुलवाने भेजेगा और सैन्य बल

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका वार्ता फेल होने के बाद अमेरिका एक्शन में आ गया है. उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने के लिए अतिरिक्त सैन्य बल भेजने का फैसला किया हैच. इस अभियान में पानी के भीतर काम करने वाले ड्रोन भी शामिल होने की बात कही जा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. ईरान का अमेरिका को दो टूक जवाब: बातचीत मंजूर, गुलामी नहीं

US Iran War: इस्लामाबाद में शांति वार्ता विफल होने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच जुबानी जंग जारी है. दोनों देश एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं. इस बीच ईरान ने अमेरिका से साफ कह दिया है, बातचीत मंजूर है, लेकिन गुलामी नहीं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. दुनिया से पूरी तरह कटा ईरान: 44 दिन, 1000+ घंटे और इंटरनेट ब्लैकआउट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Iran Internet Blackout: इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ शांति वार्ता फेल होने के बीच ईरान ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. 28 फरवरी को जंग की शुरुआत से ही ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान, नए सीएम पर करेंगे फैसला, बीजेपी ने दी जिम्मेदारी

Bihar Next CM: बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाकर बड़ा संकेत दिया है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अब अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सबकी नजर टिकी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. पप्पू यादव ने निशांत कुमार को दिया समर्थन, बोले-बिहार को अब चाहिए ऐसा ही सरल चेहरा

Bihar Politics: बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बहस तेज हो गई है पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दरभंगा में बयान देते हुए कहा कि राज्य को अब एक ‘सरल और विनम्र’ मुख्यमंत्री की जरूरत है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के नाम का समर्थन करते हुए नई राजनीतिक चर्चा को हवा दे दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. मालदा कांड में NIA का एक्शन, कांग्रेस उम्मीदवार समेत 7 हिरासत में, ISF नेता गिरफ्तार, रडार पर AIMIM सदस्य

NIA Action Malda West Bengal: मालदा में SIR के विरोध में जजों को बंधक बनाये जाने के मामले की जांच NIA ने तेज कर दी है. कांग्रेस उम्मीदवार और ISF पंचायत सदस्य पर बड़ी कार्रवाई की गयी है. जानें मालदा हिंसा का ताजा अपडेट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. बंगाल के रण में राहुल गांधी की एंट्री, रायगंज से मुर्शिदाबाद तक 3 बड़ी रैलियां, कांग्रेस के विजन से बदलेगा चुनावी समीकरण?

Rahul Gandhi West Bengal Visit: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के रायगंज, चंचल और शमशेरगंज में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. 14 अप्रैल को होने वाली इन रैलियों में कांग्रेस बंगाल के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. बांकुड़ा में योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद बवाल, BJP कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, रोड जाम कर जोरदार प्रदर्शन

Bankura BJP Workers Bus Attacked: बांकुड़ा के पात्रसायर में उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ की जनसभा से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पर सोनामुखी के धनशिमला में पथराव किया गया. इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. सड़क जाम कर विरोध किया गया. जानें पूरा मामला. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. उत्पाद सिपाही परीक्षा पास कराने के लिए 15 लाख में हुई थी डील, रांची पुलिस ने मास्टर माइंड समेत 164 को भेजा जेल

Excise Constable Paper Leak: झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में बड़ी धांधली नाकाम हो गई है. रांची पुलिस ने तमाड़ के एक सुनसान भवन से 164 लोगों को गिरफ्तार किया है. अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों को 10-15 लाख रुपये में प्रश्न-उत्तर रटवा रहे थे. गिरोह का सरगना अतुल वत्स भी पुलिस की गिरफ्त में है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. झारखंड के पतरातू में सीमेंट फैक्ट्री पर फायरिंग, स्कूटी सवार अपराधियों ने मचाया आतंक

Patratu News: पतरातू में सीमेंट फैक्ट्री में देर रात स्कूटी सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी. गेट पर गोलियों के निशान और धमकी भरा पर्चा मिला है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. पाटीदार, कोहली और साल्ट के तूफान में उड़ी मुंबई, आरसीबी ने 18 रन से हराया

RCB vs MI : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया. मुंबई की लगातार तीसरी हार है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. LSG vs GT: गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से दी मात, गिल और बटलर की फिफ्टी

LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने शानदार खेल दिखाते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया है. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे. इसके बाद गुजरात ने जोस बटलर और शुभमन गिल के अर्धशतक की मदद से 18.4 ओवर में ही लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. कार बनानेवाली यह कंपनी भारत में ला रही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, लॉन्चिंग इसी साल

VinFast भारत में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने जा रही है. इनमें Viper मॉडल 3kW मोटर और रिमूवेबल बैटरी के साथ आयेगा, जो सिंगल चार्ज पर 156KM तक की रेंज देगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. फ्रिज के पीछे लगी कॉइल्स क्या काम करती हैं? जानें इन्हें कब और कितनी बार साफ करना चाहिए?

Fridge Coils: फ्रिज के पीछे लगी कॉइल्स का काम काफी सिंपल है. ये अंदर की गर्मी बाहर निकालकर उसे ठंडा रखने में मदद करती हैं. अगर इनमें धूल जम जाए तो कूलिंग कमजोर हो जाती है और बिजली बिल बढ़ सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. मैं तो नमाज पढ़ रही थी… दोस्तों ने बताया UPSC क्रैक कर ली, रामपुर की गुलफिजा को AIR 535

UPSC AIR 535 Gulfiza Success Story: यूपी के रामपुर की रहने वाली गुलफिजा ने UPSC सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 535 लाकर क्रैक कर ली हैं. किसान परिवार से आने वाली गुलफिजा को यह सफलता 5वें प्रयास में मिली है. जब गुलफिजा का रिजल्ट आया तो वो नमाज पढ़ रही थीं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. इकलौती बेटी ने बढ़ाया मान, सोनांचल की श्रुति को UPSC में AIR 329

Shruti Ola Success Story: UPSC की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है, लेकिन सोनांचल की बेटी श्रुति ओला ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और सही रणनीति से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है. श्रुति ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 329वीं रैंक हासिल की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. जब रांची में बारिश के बीच भी गूंजा आशा भोसले का जादुई संगीत, 40 हजार दर्शक आये थे सुनने

2012 में रांची में आशा भोसले का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण पहले टल गया था. अगले दिन बारिश के बीच 40 हजार दर्शकों की मौजूदगी में उन्होंने बिरसा स्टेडियम में प्रस्तुति दी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. आशा भोसले: शोखी से उदासी तक हर एहसास की आवाज हो गई खामोश

Asha Bhosle: बॉलीवुड की लेजेंडरी सिंगर्स में से एक आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. वो 92 साल की थीं. शोख गीतों से लेकर गजलों तक उनकी बहुरंगी आवाज ने पीढ़ियों तक लोगों के दिलों पर राज किया. उनके जाने से संगीत का एक पूरा युग खामोश हो गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Asha Bhosle Last Wish: इस हालत में दुनिया छोड़ना चाहती थीं आशा भोसले, जानकर पसीज जाएगा दिल

Asha Bhosle Last Wish: आशा भोसले के 12 अप्रैल को निधन के बाद उनकी आखिरी इच्छा चर्चा में है. आइए जानते हैं दिग्गज गायिका अपने अंतिम पलों में क्या करना चाहती थीं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article SIR देश का सबसे बड़ा घोटाला, 2026 में गिर जायेगी मोदी सरकार, ममता बनर्जी की भविष्यवाणी, EVM को लेकर किया आगाह
Next article मौसम : कहां होगी बारिश, कहां बढ़ेगी गर्मी, आया IMD अलर्ट
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel