[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मौसम: कहां होगी बारिश और कहां चलेगी लू? IMD ने दी जानकारी

मौसम: कहां होगी बारिश और कहां चलेगी लू? IMD ने दी जानकारी

0
मौसम: कहां होगी बारिश और कहां चलेगी लू? IMD ने दी जानकारी
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 13 से 14 मई के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ रहेगा. यहां हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में 13 मई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है, साथ ही 30 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने के आसार

13 से 16 मई के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने के आसार हैं. इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी. तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

13 से 16 मई के दौरान दिल्ली का मौसम ज्यादातर साफ और आंशिक रूप से बादलों वाला रहने की संभावना है. 13 मई को हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 30–40 किमी/घंटा (झोंकों में 50 किमी/घंटा तक) की तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके बाद 14 से 16 मई तक मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी का यह दौर इस हफ्ते जारी रहेगा. तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. राज्य के ज्यादातर भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है. जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन ‘हीटवेव’ चलने का अनुमान है. वहीं दक्षिण-पूर्वी भागों में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज होने व कहीं-कहीं ‘हीटवेव’ चल सकती है.

केरल के अलावा इन राज्यों में बारिश के आसार

केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में 13 से 16 मई तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं रायलसीमा में 14 से 15 मई के बीच ऐसा मौसम रहेगा. इस दौरान 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अरुणाचल प्रदेश, असम के अलावा यहां होगी बारिश

13 से 16 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 14 से 17 मई के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

Previous article आज 13 मई 2026 का लव राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि के सिंगल और कपल्स के लिए खास भविष्यफल
Next article 13 मई की टॉप 20 खबरें: NEET पेपर लीक का आरोपी गिरफ्तार, एक्शन में शुभेंदु सरकार, कहा- बंगाल में सड़कों पर नमाज और पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel