[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 13 मई की टॉप 20 खबरें: NEET पेपर लीक का आरोपी गिरफ्तार, एक्शन में शुभेंदु सरकार, कहा- बंगाल में सड़कों पर नमाज और पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं

13 मई की टॉप 20 खबरें: NEET पेपर लीक का आरोपी गिरफ्तार, एक्शन में शुभेंदु सरकार, कहा- बंगाल में सड़कों पर नमाज और पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं

0
13 मई की टॉप 20 खबरें: NEET पेपर लीक का आरोपी गिरफ्तार, एक्शन में शुभेंदु सरकार, कहा- बंगाल में सड़कों पर नमाज और पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

1. NEET-UG 2026 रद्द, सड़क पर उतरे छात्र, नासिक से एक आरोपी गिरफ्तार

NEET UG Paper Leak: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक के आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा रद्द कर दी है. इससे गुस्साए छात्रों ने कई जगहों पर प्रदर्शन किया. विपक्षी नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए. इस बीच एनटीए महानिदेशक ने कहा कि पेपर लीक के सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. 120 सवाल मैच होने के बाद एक्शन, राजस्थान में ऐसे खुला NEET UG ‘गेस पेपर’ का खेल

NEET UG 2026 Guess Paper: नीट यूजी परीक्षा एक बार फिर विवादों में फंस गई है. देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा को पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया है. पेपर लीक की जांच की जिम्मेदारी CBI को दी गई है. लेकिन सवाल उठता है कि इतनी सुरक्षा के बाद पेपर लीक कैसे हो गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. कब आएगी NEET परीक्षा की नई डेट? NTA के DG ने जारी किया बयान

NEET UG 2026 New Date: 3 मई को आयोजित हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 रद्द करने के बाद अब NTA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. नीट यूजी परीक्षा अब कब होगी, इसकी नई डेट क्या होगी, इस पर NTA के डीजी अभिषेक सिंह का बयान सामने आया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. बंगाल में सड़कों पर नमाज और पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं, गौ-तस्करों पर भी शिकंजा कसेगी शुभेंदु सरकार

West Bengal Street Namaz Ban News: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किये हैं. सड़कों पर नमाज पर प्रतिबंध, पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई और गौ-तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने उठाया है बड़ा कदम. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. प्रचारक से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और अब शुभेंदु सरकार में मंत्री, दिलीप घोष का अंडमान से बंगाल तक का ऐसा रहा सफर

Dilip Ghosh Minister West Bengal: पश्चिम बंगाल की नयी भाजपा सरकार में दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और RSS प्रचारक रहे दिलीप घोष के राजनीतिक सफर और खड़गपुर सदर से उनकी जीत की पूरी कहानी पढ़ें यहां. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. झारखंड की मोस्ट वांटेड महिला माओवादी बेला कोलकाता में गिरफ्तार, 15 लाख का था इनाम, 23 मामलों में थी तलाश

Wanted Female Maoist Bela Arrested: कोलकाता पुलिस ने झारखंड की इनामी महिला माओवादी नेता श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला को गिरफ्तार कर लिया है. 15 लाख की इनामी बेला के खिलाफ झारखंड में 23 मामले दर्ज हैं. जानें कैसे भांगड़ के गुप्त ठिकाने से पकड़ी गयी पड़ोसी राज्य की मोस्ट वांटेड नक्सली. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. NEET 2026 परीक्षा रद्द, बिहार में 60 लाख में सेटिंग, MBBS छात्र निकला सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड

NEET UG 2026: NTA ने नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है. यह फैसला गड़बड़ी सामने आने के बाद लिया गया है. बिहार में भी सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ है. अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में एक MBBS छात्र मास्टरमाइंड निकला है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. ‘वर्दी रौब दिखाने के लिए नहीं मिली…’, बिहार DGP का बड़ा बयान, दहेजखोर पुलिसवालों को भी दी चेतावनी

Bihar News: बिहार के DGP विनय कुमार ने घरेलू हिंसा और जेंडर आधारित अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिसकर्मियों को खरी-खरी सुनाई. उन्होंने कहा कि वर्दी रौब दिखाने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए मिली है. साथ ही दहेज लेने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. पटना समेत बिहार के 6 जिलों में 14 मई को 15 मिनट के लिए छाएगा अंधेरा, सायरन बजते ही बंद करनी होगी लाइट, जानें वजह

Blackout Mock Drill: 14 मई की शाम बिहार के कई जिलों में 15 मिनट के लिए सायरन बजेगा और ब्लैक आउट किया जाएगा. यह सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारी का हिस्सा है. प्रशासन ने लोगों से लाइट बंद रखने, अफवाहों से बचने और घबराने के बजाय सहयोग करने की अपील की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने लगाया जीत का ‘पंच’, सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराया

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराया. यह गुजरात की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी है. इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. मद्रास HC के फैसले को विजय ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती; जानें क्या है मामला?

Vijay TVK: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की पार्टी TVK ने मद्रास हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. हाई कोर्ट ने पार्टी के विधायक श्रीनिवास सेतुपति की वोटिंग पर रोक लगा दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. उदयनिधि स्टालिन ने फिर की सनातन धर्म को समाप्त करने की बात, बीजेपी ने कहा- जनता माफ नहीं करेगी

Udhayanidhi Stalin : तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने पहले भाषण में डीएमके के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन धर्म को समाप्त हो जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, जो लोगों को बांटता है, उसे निश्चित रूप से समाप्त किया जाना चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने तमिल थाई वझुथु के अपमान के मुद्दे को भी उठाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. क्या है पीएम मोदी की 7 अपील का राज, जानिए विदेशी मुद्रा भंडार कब होता है प्रभावित?

PM Modi 7 appeals : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश के नागरिकों से सात अपील की है. पीएम मोदी ने यह अपील हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान की है. पीएम मोदी के अपील के बाद कयासों का दौर जारी है और सभी यह समझना चाह रहे हैं कि आखिर इस अपील की वजह क्या है और इसका क्या होगा प्रभाव? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. दुमका: बिजली-पानी की समस्या पर गरमाई राजनीति, भाजपा का सरकार पर तीखा हमला

Dumka News: बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है. विधायक देवेंद्र कुंवर ने बिजली संकट पर सरकार की लापरवाही को उजागर किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. रांची में बड़ा सड़क हादसा: बेकाबू बस से कुचलकर दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

Ranchi Road Accident: रांची के गेतलातु इलाके में बेकाबू बस ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-हजारीबाग मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और लंबा जाम लग गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. WTC Points Table: पाकिस्तान की हार से भारत को हुआ फायदा, बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण

बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रनों से हरा दिया है. इस जीत के बाद बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर पहुंच गई है. वहीं पाकिस्तान को इस हार से नुकसान हुआ है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. Tata Altroz का CNG AMT वर्जन हुआ लॉन्च, प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में आया नया ऑप्शन

Tata Altroz के नए CNG AMT वर्जन की एंट्री ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नया ऑप्शन जोड़ दिया है. अब खरीदारों को CNG की किफायत के साथ ऑटोमैटिक ड्राइविंग का आराम मिलेगा. ये कार ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी, प्रीमियम फीचर्स और 5-स्टार सेफ्टी के साथ आती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Realme 16T 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स से होगा लैस

Realme अगले हफ्ते भारत में नया Realme 16T 5G लॉन्च करने जा रही है. स्मार्टफोन में 8000mAh Titan Battery, 45W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. क्या ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के बाद ‘बिग बॉस’ में आएंगे करण वाही? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Khatron Ke Khiladi 15: करण वाही एक बार फिर ‘खतरों के खिलाड़ी’ में स्टंट करते दिखेंगे, लेकिन उन्होंने खुलासा किया है कि वह ‘बिग बॉस’ के घर में जाने से बहुत डरते हैं. जानिए क्या है असली वजह. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Naagin 7: विलेन के 5 मिनट लंबे रोमांस पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- एकता राधिका से ऑब्सेस्ड है

Naagin 7: एकता कपूर का मशहूर शो ‘नागिन 7’ एक बार फिर विवादों में है. शो में दिखाए गए एक बाथटब रोमांस सीन को देखकर लोग काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया पर इसे बकवास बता रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article मौसम: कहां होगी बारिश और कहां चलेगी लू? IMD ने दी जानकारी
Next article Muzaffarpur News: अब गांव में ही होगी गंभीर बीमारियों की मुफ्त जांच,’हब एंड स्पोक’ मॉडल हुआ तैयार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel