[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 7-8-9-10-11 और 12 मार्च तक बारिश, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, मौसम अपटेड

7-8-9-10-11 और 12 मार्च तक बारिश, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, मौसम अपटेड

0
7-8-9-10-11 और 12 मार्च तक बारिश, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, मौसम अपटेड
7 से 12 मार्च तक बारिश का अलर्ट

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दिखाई दे सकता है. इसके कारण 7 से 12 मार्च के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 6 से 12 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिटपुट से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, 7 से 12 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

7 से 12 मार्च तक मौसम ले सकता है करवट

  • आईएमडी के मुताबिक 7 से 12 मार्च के दौरान कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है. एक नजर डालते हैं राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रह सकता है.
  • ओडिशा- 7 से 9 मार्च के दौरान गरज के साथ छींटे, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम- 8 से 10 मार्च के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • झारखंड- 8 और 9 मार्च को गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना है.
  • पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र- 9 और 10 मार्च को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.
  • बिहार- 9 से 11 मार्च के दौरान गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना है.
  • जम्मू-कश्मीर- 9 और 10 मार्च को आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है.
  • अरुणाचल प्रदेश: 8 से 12 मार्च के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना है.
  • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 9 से 12 मार्च के दौरान गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

बढ़ सकता है अधिकतम तापमान

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों में अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिमी मैदानों में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस और सटे हुए मध्य भारत में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक तापमान पूरे सप्ताह के दौरान रहने की संभावना है.

गर्म मौसम और लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 6 और 7 मार्च को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना. 9 और 10 मार्च को पश्चिमी राजस्थान, 6 से 10 के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ और 8 से 10 मार्च के दौरान गुजरात क्षेत्र में लू चलने की संभावना. वहीं 6 और 7 मार्च को ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में लू चल सकती है. 6, 8 और 9 मार्च को कोंकण में 6 मार्च को तमिलनाडु के उत्तरी तटीय इलाकों में और 6 और 7 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश और गुजरात राज्य के तटीय इलाकों में लू चल सकती है.

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र- अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले 4 दिनों तक इस क्षेत्र के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जिसके बाद इसमें कमी आएगी.

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्र में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद के 2 दिनों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है.

मध्य भारत: अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि उसके बाद के 5 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.पूर्वोत्तर भारत: अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद के 4 दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: 11 मार्च से बिहार के कई हिस्सों में शुरू होगा आंधी-तूफान का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Previous article कौन है वो लड़की, भारत के जीतते ही हो गई वायरल; क्या है संजू सैमसन से कनेक्‍शन
Next article किचन में छुपा है आपकी खूबसूरती का राज, दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी हैं असरदार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel