[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style किचन में छुपा है आपकी खूबसूरती का राज, दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी हैं असरदार

किचन में छुपा है आपकी खूबसूरती का राज, दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी हैं असरदार

0
किचन में छुपा है आपकी खूबसूरती का राज, दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी हैं असरदार
किचन में मौजूद ये चीजें आपको बना सकती हैं खूबसूरत AI image

Beauty Tips: हम सभी यह चाहते हैं कि हमारी स्किन हमेशा ही खूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहे. अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अक्सर हम महंगे प्रोडक्ट्स और ब्राउटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेने लगते हैं. कई बार ये चीजें हमारे लिए फायदेमंद तो होती हैं लेकिन कई बार इनकी वजह से हमारी प्रॉब्लम्स घटने के जगह और भी ज्यादा बढ़ने लगती है. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए काफी काम की होने वाली है जो बिना महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल किये एक खूबसूरत और ग्लोइंग चेहरा पाना चाहती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके किचन में ही मौजूद है और इनका इस्तेमाल सालों से चेहरे को खूबसूरत बनाये रखने के लिए किया जाता रहा है. तो चलिए किचन में मौजूद इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है शहद

स्किन के लिए शहद को हमेशा से ही काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज के साथ ही मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज भी पाए जाते हैं. जब आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना शुरू करते हैं तो आपको स्किन सिर्फ ग्लोइंग नहीं, बल्कि सॉफ्ट भी बनती है. अगर आपकी स्किन ड्राई है तब तो आपको इसका इस्तेमाल जरूर अपने चेहरे पर करना चाहिए. इसे अपने चेहरे पर लगाकर कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. यह छोटा सा उपाय आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है और साथ ही फ्रेश भी बनाता है.

यह भी पढ़ें: पार्लर जाने की जरूरत नहीं, सुबह खाली पेट खाएं ये 3 चीजें और बिना मेकअप पाएं ग्लोइंग चेहरा

नेचुरल क्लेंजर की तरह काम करता है बेसन

सदियों से हमारी दादी-नानी बेसन का इस्तेमाल अपने चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाये रखने के लिए करती आयी हैं. जब आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं तो इससे एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाती है और साथ ही चेहरा साफ भी हो जाता है. इस फेस पैक को घर पर तैयार करने के लिए एक कटोरे में बेसन लेकर उसमें दही या फिर गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. जब आप इस पैक का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं तो आपकी स्किन की टैनिंग भी कम होती है.

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन आपकी स्किन के लिए हल्दी का भी इस्तेमाल काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए हल्दी को दूध या फिर दही में मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा लें. रेगुलर इसके इस्तेमाल से आपके स्किन की रंगत निखरती है और. इसके अलावा यह पिंपल्स और दाग-धब्बों को भी खत्म करने में मदद करता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप हल्दी का ज्यादा इस्तेमाल चेहरे पर न करें.

स्किन को ठंडक और निखार देने के लिए दही

आपकी स्किन के लिए दही को भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना गया है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद केता है और साथ ही उसे ठंडक भी देने का काम करता है. जब आप चेहरे पर दही का इस्तेमाल करती हैं तो आपकी स्किन ज्यादा साफ और फ्रेश दिखने लग जाती है.

यह भी पढ़ें: Face Care Tips: क्या आप भी बार-बार छूते रहते हैं अपना चेहरा? स्किन को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

Previous article 7-8-9-10-11 और 12 मार्च तक बारिश, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, मौसम अपटेड
Next article गुणवत्ता की कसौटी पर खरे, जिले के 19 आयुष्मान आरोग्य मंदिर ”एनक्वास” प्रमाणित
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel