[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video: खुशी से छलक गई डिलीवरी बॉय की आंखें, ग्राहक ने जीता लोगों का दिल, ऐसे मनाया जन्मदिन

Viral Video: खुशी से छलक गई डिलीवरी बॉय की आंखें, ग्राहक ने जीता लोगों का दिल, ऐसे मनाया जन्मदिन

0
Viral Video: खुशी से छलक गई डिलीवरी बॉय की आंखें, ग्राहक ने जीता लोगों का दिल, ऐसे मनाया जन्मदिन
नम हो गई डिलीवरी बॉय की आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ पोस्ट ऐसे आ जाते हैं जिसे देखकर लोगों की आंखें छलक जाती है. मन खुशी से भर जाता है. ऐसे वीडियो साबित करते हैं कि इंसानियत दुनिया का सबसे बड़ा तोहफा है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक शख्स का जन्मदिन मना रहे हैं. देखने से लगेगा कि इसमें अचरज वाली क्या बात है, हर दिन लाखों लोगों का जन्मदिन मनता है. लेकिन यह जन्मदिन इसलिए खास है क्योंकि यहां लोग एक डिलीवरी बॉय का जन्मदिन मना रहे हैं. जो आया तो था कुछ सामान पहुंचाने, लेकिन इसके आगे जो हुआ उसे देखकर उसकी आंखें खुशी से छलक गई.

अचंभित हो गया डिलीवरी बॉय, निकल पड़े आंखों से आंसू

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि सामने का दृश्य देखकर डिलीवरी बॉय पूरी तरह भावुक हो गया है. उसे शायद पता ही नहीं था कि जिस केक की वो डिलीवरी दे रहा है वो केक उसी के लिए हैं. उसी का जन्मदिन इस केक से मनाया जाएगा. खुशी और अप्रत्याशित सरप्राइज से उसकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए. वो इतना भावुक हो गया कि उसके मुंह से आवाज भी नहीं निकल पाई.

कैंडल जलाकर तालियों के साथ परिवार ने मनाया डिलीवरी बॉय का जन्मदिन

पूरा माजरा यह है कि एक जोमैटो डिलीवरी बॉय केक लेकर एक घर आया. घर के लोग उसे एक जगह बैठने के लिए कहते हैं. इसके बाद घर के सदस्य कैंडल जलाते हैं, और डिलीवरी बॉय से केक काटने को कहते हैं. इस अनोखे सेलिब्रेशन से डिलीवरी बॉय काफी हैरान भी होता है और खुश भी. वो कैंडल को फूंक से बुझाता है और सभी मिलकर उसका बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं. घर के लोग तालियां बजाकर उसे जन्मदिन की बधाई देते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि डिलवरी बॉय काफी खुश है, एक प्यार भरी मुस्कान उसके चेहरे पर दिखाई दे रही है.

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. इसे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर bharat.base के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. हजारों लोगों ने इस दिल को छू लेने वाले वीडियो पर कमेंट किया है. कई यूजर्स ने ताली बजाने वाले इमोजी और हार्ट के शेप वाले इमोजी लगाकर अपनी खुशी जाहिर की है. priti 06 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, उसका चेहरा ही सब कुछ कह रहा है.

Zomato
Viral video: खुशी से छलक गई डिलीवरी बॉय की आंखें, ग्राहक ने जीता लोगों का दिल, ऐसे मनाया जन्मदिन 3
Previous article एक फैसला जिसने बदल दी जिंदगी, AIIMS से MBBS के बाद, IAS बनी हरियाणा की बेटी
Next article नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel