[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story एक फैसला जिसने बदल दी जिंदगी, AIIMS से MBBS के बाद, IAS बनी हरियाणा की बेटी

एक फैसला जिसने बदल दी जिंदगी, AIIMS से MBBS के बाद, IAS बनी हरियाणा की बेटी

0
एक फैसला जिसने बदल दी जिंदगी, AIIMS से MBBS के बाद, IAS बनी हरियाणा की बेटी
अंकुर लाथर IAS (क्रेडिट- फेसबुक)

IAS Success Story: सेट करियर, सुरक्षित फ्यूचर और आरामदायक जिंदगी, सब कुछ होते हुए भी हरियाणा की इस बेटी ने UPSC का कठिन रास्ता चुना. देश की देश की सबसे मुश्किल परीक्षा UPSC की तैयारी का फैसला आसान नहीं था. पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन हार मानना उनके स्वभाव में कभी था ही नहीं. यही जिद, यही जुनून और यही आत्मविश्वास उन्हें IAS बनने की ओर एक कदम और करीब ले गया. हम बात कर रहे हैं डॉ अंकुर लाठर (IAS Ankur Lather) की.

IAS Success Story: पिता से मिली प्रेरणा

अंकुर लाठर हरियाणा के हिसार जिले के छोटे से गांव राजगढ़ से आती हैं. उन्होंने सीमित संसाधन में जी तोड़ मेहनत करके सफलता हासिल की है. हालांकि, परिवार वालों का पूरा सपोर्ट रहा. अंकुर लाठर के पिता करण सिंह लाठर जानवरों के डॉक्टर हैं. अपने पिता से ही उन्हें डॉक्टर बनने की प्रेरणा मिली.

AIIMS Doctor: एम्स पहुंचने का सपना किया पूरा

पढ़ाई की बात करें तो अंकुर लाथर हमेशा से पढ़ने में अच्छी थीं. उन्होंने 10वीं में 94% और 12वीं में 91% अंक हासिल किए. शुरुआती पढ़ाई गांव में करने के बाद वे हिसार के एक सीबीएसई स्कूल में पढ़ने चली गईं. इसके बाद उन्होंने MBBS कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम क्रैक किया और AIIMS पहुंच गईं.

IAS Ankur Lather: पहले प्रयास में हुईं असफल

अंकुर लाठर के पास एक सेट फ्यूचर और करियर था. लेकिन उन्हें देश सेवा करने थी. ऐसे में उन्होंने साल 2013 में UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की. MBBS से पढ़ाई करने के कारण उन्होंने मेडिकल साइंस को अपना ऑप्शनल विषय चुना. पहली कोशिश में असफलता मिली. लेकिन लगातार मेहनत के दम पर अंकुर लाठर ने आखिरकार UPSC CSE 2016 में ऑल इंडिया रैंक 77 हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें- जोधपुर की लाडली ने बिहार में गाड़ा झंडा! पहले ही प्रयास में बनीं IAS

Previous article दुआओं में छिपी माता-पिता की उम्मीद, 12 दिन से लापता अंश-अंशिका का सुराग नहीं, हनुमान जी के आगे जल रहा दीया
Next article Viral Video: खुशी से छलक गई डिलीवरी बॉय की आंखें, ग्राहक ने जीता लोगों का दिल, ऐसे मनाया जन्मदिन
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel