[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 30 जून से 1,2,3,4,5 जुलाई तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में मानसून का कहर

30 जून से 1,2,3,4,5 जुलाई तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में मानसून का कहर

0
30 जून से 1,2,3,4,5 जुलाई तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में मानसून का कहर
कोलकाता में बारिश के दौरान चमकती बिजली, फोटो- पीटीआई

Very Heavy Rain Warning: उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून धीरे-धीरे एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड में 30 जून से 5 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी 1 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 30 जून से बारिश का सिलसिला शुरू होकर अगले कई दिनों तक जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है.

आंधी, बिजली और तेज हवा का अलर्ट (IMD Alert)

बारिश के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी राजस्थान में 1 और 2 जुलाई को 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 2 से 5 जुलाई के बीच धूलभरी आंधी चल सकती है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 5 जुलाई तक बरसेंगे बादल (MP Rain Alert )

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में इस सप्ताह मानसून सक्रिय रह सकता है. मौसम विभाग (Weather Forecast) का अनुमान है कि 1 से 5 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 2 से 4 जुलाई और विदर्भ में 3-4 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है. 30 जून और 1-2 जुलाई को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में जोरदार बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी भारत में झमाझम बारिश (Bihar Heavy Rain Alert)

झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी मानसून की जोरदार बारिश होने की संभावना है. झारखंड में 30 जून से 4 जुलाई तक राज्य के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं, बिहार में 30 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. ओडिशा में 30 जून से 5 जुलाई तक कई स्थानों पर अच्छी बारिश होगी.

पूर्वोत्तर भारत में लगातार बरसेंगे बादल

पूर्वोत्तर भारत में आने वाले दिनों में और जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे सप्ताह मानसून की बारिश जारी रह सकती है. कई इलाकों में 1 से 5 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश

कोंकण और गोवा में 30 जून से 5 जुलाई तक लगातार अच्छी बारिश होगी. 2 और 3 जुलाई को यहां कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र में भी 2 और 3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. गुजरात, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में भी इस दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

मुंबई में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान (Mumbai Rain Warning)

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार (30 जून) को मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश होने और आंधी तूफान की आशंका जताई है. आईएमडी के मुताबिक मुंबई में दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने मुताबिक पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक औसत 40.62 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मुंबई में 26.03 मिमी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी उपनगरों में 22.47 मिमी बारिश हुई.

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा और लक्षद्वीप में पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा. केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इन राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

तमिलनाडु के पश्चिमी घाट इलाके में भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक जुलाई से तमिलनाडु के पश्चिमी घाट क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है. चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम केंद्र की ओर से मंगलवार (30 जून) को जारी ताज अपटेड के मुताबिक नीलगिरि, थेनी, डिंडीगुल, इरोड और सेलम जिलों के साथ-साथ कोयंबटूर और तिरुपुर जिलों के घाट क्षेत्रों में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Also Read: बिहार में इस दिन से हेवी रेन की चेतावनी, मौसम विभाग ने पूरे बिहार में जारी किया अलर्ट
सारण में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे

Previous article रामगढ़ में हूल दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित
Next article यूपी में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी, IMD ने जारी किया अगले 7 दिन का चेतावनी अलर्ट
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel