[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गोशामहल विधायक टी राजा सिंह हिरासत में, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

गोशामहल विधायक टी राजा सिंह हिरासत में, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

0
गोशामहल विधायक टी राजा सिंह हिरासत में, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो
विधायक टी राजा सिंह हिरासत में (Photo: X)

Video : तेलंगाना पुलिस गोशामहल विधायक टी राजा सिंह को हिरासत में लेकर शंकरमपेट पुलिस स्टेशन पहुंची. वे निर्मल जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. कार्यक्रम से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इसका वीडियो खुद राजा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. देखें वीडियो.

विधायक टी राजा सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आज तेलंगाना के निर्मल जिले के ओला ग्राम में मुझे छत्रपति शिवाजी महाराज जी की नई मूर्ति का उद्घाटन करने जाना था. इससे पहले तेलंगाना की हिन्दू विरोधी और छत्रपति शिवाजी महाराज विरोधी सरकार ने मुझे कार्यक्रम में जाने से रोक दिया. मेदक जिले के शंकरमपेट पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी रूप से रोक कर रखा है.

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

वीडियो में नजर आ रहा है कि विधायक कार में बैठे हैं. वहीं पर एक पुलिसकर्मी मोबाइल में किसी से बात कर रहा है. सामने गाड़ियों की लंबी कतार नजर आ रही है. विधायक मोबाइल में किसी से बात करके पुलिसवाले को थमाते दिख रहे हैं.

Previous article जामताड़ा में खूनी संडे: नाश्ता करने निकले व्यक्ति के मुंह में मारी 3 गोलियां, फिर हवाई फायरिंग कर फरार
Next article 20 लाख की BMW बाइक पर दिखे O’Romeo स्टार शाहिद कपूर, R nineT है रेट्रो स्टाइल और 1170cc का पावर पैकेज
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel