[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 20 लाख की BMW बाइक पर दिखे O’Romeo स्टार शाहिद कपूर, R nineT है रेट्रो स्टाइल और 1170cc का पावर पैकेज

20 लाख की BMW बाइक पर दिखे O’Romeo स्टार शाहिद कपूर, R nineT है रेट्रो स्टाइल और 1170cc का पावर पैकेज

0
20 लाख की BMW बाइक पर दिखे  O’Romeo स्टार शाहिद कपूर, R nineT है रेट्रो स्टाइल और 1170cc का पावर पैकेज
बीएमडब्ल्यू आर नाइन टी राइड करते शाहिद कपूर/ फोटो- शाहिद कपूर इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर की नई फिल्म O’Romeo को लेकर भले ही बॉक्स ऑफिस और रिव्यूज पर अलग-अलग राय सामने आ रही हो, लेकिन एक्टर खुद इन चर्चाओं से बेपरवाह नजर आ रहे हैं. उनकी असली खुशी इन दिनों फिल्मों से ज्यादा बाइक्स के साथ दिख रही है. शाहिद लंबे समय से हाई-एंड बाइक्स के शौकीन रहे हैं और अक्सर उन्हें प्रीमियम मोटरसाइकिल्स के साथ देखा गया है. इस बार उनकी शानदार BMW R nineT सुर्खियों में है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर कीं हैं. तस्वीरों में उनका अंदाज जितना स्टाइलिश है, उतनी ही दमदार है उनकी बाइक भी. रेट्रो लुक और मॉडर्न इंजीनियरिंग का यह कॉम्बिनेशन बाइक लवर्स के बीच किसी कल्ट क्लासिक से कम नहीं है. आइए जानते हैं इस बाइक की खासियत.

रेट्रो लुक, मॉडर्न इंजीनियरिंग

BMW R nineT को इस तरह डिजाइन किया गया है, कि यह पुरानी क्लासिक बाइक्स की याद दिलाए, लेकिन टेक्नोलॉजी पूरी तरह आज के दौर की हो. इसका मिनिमल रोडस्टर स्टाइल, ट्यूबलर स्टील फ्रेम और एक्सपोज्ड बॉक्सर इंजन इसे अलग पहचान देते हैं. फ्रंट में राउंड LED हेडलैंप, टियरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक और स्पोक व्हील्स इसे रेट्रो टच देते हैं. साथ ही इसमें अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और आगे की तरफ डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो राइडिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल और भरोसा देते हैं.

दमदार 1,170cc बॉक्सर इंजन

इस बाइक में BMW का 1,170cc एयर/ऑयल कूल्ड बॉक्सर ट्विन इंजन दिया गया है. यह इंजन 109 हॉर्सपावर और 116Nm टॉर्क जेनरेट करता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स और शाफ्ट ड्राइव के साथ यह बाइक स्मूद क्रूजिंग और मजबूत परफॉर्मेंस देती है. टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा से ज्यादा बताई जाती है, जबकि रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए माइलेज भी बैलेंस्ड है.

सिर्फ स्पेसिफिकेशन नहीं, एक पहचान

BMW R nineT सिर्फ स्पेसिफिकेशन की लिस्ट नहीं है, यह एक अलग पहचान और एहसास की बाइक है. रेट्रो डिजाइन, मजबूत और एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम और तुरंत रिस्पॉन्स देने वाला इंजन ये सब मिलकर इसे खास बनाते हैं. यही वजह है कि यह बाइक उन लोगों को भी पसंद आती है, जो क्लासिक स्टाइल के दीवाने हैं और उन्हें भी जो एडवांस्ड परफॉर्मेंस चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield की ये 5 बाइक्स देती हैं स्टाइल के साथ दमदार माइलेज, देखें लिस्ट

Previous article गोशामहल विधायक टी राजा सिंह हिरासत में, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो
Next article इस बार की होली पार्टी को बनाएं यादगार, कम खर्च में ऐसे प्लान करें Home Garden Party
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel