[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National SIR Phase Two: बिहार के बाद अब देश के इन 12 राज्यों में होगा SIR, निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण की घोषणा की

SIR Phase Two: बिहार के बाद अब देश के इन 12 राज्यों में होगा SIR, निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण की घोषणा की

0
SIR Phase Two: बिहार के बाद अब देश के इन 12 राज्यों में होगा SIR, निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण की घोषणा की
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

SIR Phase Two: SIR के दूसरे चरण की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का दूसरा चरण 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जाने वाला है.” इनमें वे राज्य भी शामिल होंगे जहां 2026 में विधानसभा चुनाव होना है. तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में अगले साल चुनाव होना है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- “सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे परसों तक राजनीतिक दलों से मिलें और उन्हें एसआईआर प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें.”

12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR

जिन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कल से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होगा, वे हैं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप.

एसआईआर फेज टू में 5.33 लाख बीएलओ करेंगे काम

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “जिन 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया चल रही है, वहां लगभग 51 करोड़ मतदाता हैं. कुल 5.33 लाख बीएलओ इस पर काम करेंगे, साथ ही राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 7 लाख से ज्यादा बीएलए भी इस पर काम करेंगे.

4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर होगी गणना

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया, कल यानी 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक छपाई और प्रशिक्षण चलेगा, उसके बाद 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी. मतदाता सूची का मसौदा 8 दिसंबर, 2025 को प्रकाशित किया जाएगा, और 9 दिसंबर, 2025 से 8 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी. जिन लोगों को नोटिस दिए गए हैं, उनकी सुनवाई 31 जनवरी तक जारी रहेगी और अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी.”

SIR का पहला चरण बिहार में शून्य अपील के साथ पूरा हुआ : चुनाव आयोग

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया, “एसआईआर का पहला चरण बिहार में शून्य अपील के साथ पूरा हुआ.” उन्होंने आगे कहा- राजनीतिक दलों ने कई मौकों पर मतदाता सूचियों की शुचिता का मुद्दा उठाया है. यह आजादी के बाद से चल रहा एसआईआर अभ्यास 9वां है. पिछला अभ्यास 21 साल पहले 2002-04 में हुआ था.

SIR के दूसरे चरण के लिए मंगलवार 28 अक्टूबर को ट्रेनिंग शुरू

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया- एसआईआर के दूसरे चरण के लिए मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू होगा.

बीएलओ हर घर में तीन बार जाएंगे

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “बीएलओ हर घर में तीन बार जाएंगे. पलायन करने वाले मतदाताओं की समस्या के समाधान के लिए, लोग अब अपने गणना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.”

एक नजर में पूरा शेड्यूल

छपाई/प्रशिक्षण – 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025
घर-घर गणना चरण – 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025
ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन – 9 दिसंबर 2025
दावे और आपत्ति अवधि – 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026
सूचना चरण (सुनवाई और सत्यापन) – 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 7 फरवरी 2026

Previous article Bihar Weather Update: रफ्तार से आ रहा है तूफान ‘मोंथा’,कई जिलों में IMD का अलर्ट जारी
Next article Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: वर्ल्डवाइड हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म पास या फेल?टोटल रिपोर्ट से जानें
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel