[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: वर्ल्डवाइड हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म पास या फेल?टोटल रिपोर्ट से जानें

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: वर्ल्डवाइड हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म पास या फेल?टोटल रिपोर्ट से जानें

0
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: वर्ल्डवाइड हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म पास या फेल?टोटल रिपोर्ट से जानें
एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म बड़े पर्दे पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर और अनंत नारायण महादेवन भी अहम भूमिकाओं में हैं.

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में आइए आपको फिल्म के 6वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बताते हैं.

एक दीवाने की दीवानियत के छठे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दीवाने की दीवानियत ने रिलीज के छठे दिन भारत में ₹7 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन ₹41.5 करोड़ तक पहुंच गया है.

30 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब हिट जोन में पहुंच चुकी है, क्योंकि इसने न सिर्फ अपना बजट निकाल लिया बल्कि कमाई जारी रखी है.

वर्ल्डवाइड फिल्म ने कितना कमाया?

फिल्म ने डे 6 तक दुनियाभर में ₹53.75 करोड़ का शानदार वर्ल्डवाइड बिजनेस कर लिया है. रोमांटिक फिल्मों की कैटेगरी में यह ‘सनम तेरी कसम (54.2 करोड़) के बाद हर्षवर्धन राणे के करियर की दूसरी सफल फिल्म बन चुकी है.

फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए, उम्मीद की जा रही है कि इसका फर्स्ट वीकेंड वर्ल्डवाइड कलेक्शन वर्ल्डवाइड 60 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगा.

एक दीवाने की दीवानियत का 6 दिनों का डे वाइज रिपोर्ट

दिनकलेक्शन (₹ करोड़)
दिन 1 (मंगलवार)9.00
दिन 2 (बुधवार)7.75
दिन 3 (गुरुवार)6.00
दिन 4 (शुक्रवार)5.50
दिन 5 (शनिवार)6.25
दिन 6 (रविवार)7.00
कुल41.50

यह भी पढ़ें: Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Records: हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने तोड़े तीन बड़े रिकॉर्ड, जॉन अब्राहम-काजोल को पछाड़ा, अब अजय देवगन की बारी

Previous article SIR Phase Two: बिहार के बाद अब देश के इन 12 राज्यों में होगा SIR, निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण की घोषणा की
Next article 30 मिनट में दो अमेरिकी विमान समंदर में… साउथ चाइना सी में मचा हड़कंप! क्या ड्रैगन ने चली कोई नई चाल?
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel