[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 36 साल बाद सरला भट हत्याकांड में खुलासाः यासीन मलिक समेत 5 पर चार्जशीट, आतंक की उस खौफनाक रात का सच आया सामने

36 साल बाद सरला भट हत्याकांड में खुलासाः यासीन मलिक समेत 5 पर चार्जशीट, आतंक की उस खौफनाक रात का सच आया सामने

0
36 साल बाद सरला भट हत्याकांड में खुलासाः यासीन मलिक समेत 5 पर चार्जशीट, आतंक की उस खौफनाक रात का सच आया सामने
जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक ( स्रोत- सोशल मीडिया )

Yasin Malik: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) में नर्स के तौर पर काम करने वाली कश्मीरी पंडित सरला भट की हत्या कर दी गई थी. यह मामला वर्षों तक अनसुलझा रहा. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, लेकिन अब करीब 36 साल बाद एसआईए (स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ) ने इस मामले में यासीन मलिक समेत 5 पर चार्जशीट दर्द कर कोर्ट में पेश किया गया.

ड्यूटी से लौटते वक्त किया गया था अपहरण

कश्मीरी पंडित सरला भट 12 अप्रैल 1990 की रात को अस्पताल से अपने हॉस्टल लौट रही थीं. जांच एजेंसी के मुताबिक, रास्ते में आतंकियों ने उन्हें एक सफेद मारुति कार में जबरन उठा लिया. आरोप है कि उन्हें कई घंटों तक बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई.

शव के पास मिला था ‘मुखबिर’ होने का नोट

इस घटना के दो-तीन दिन बाद श्रीनगर की एक सड़क पर सरला भट का गोलियों से छलनी शव मिला. शव के पास एक हस्तलिखित नोट भी मिला था, जिसमें लिखा था कि उन्हें पुलिस का “मुखबिर” (सूचना देने वाला) होने के कारण मारा गया. हालांकि, नई जांच में एजेंसी को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि सरला भट कभी पुलिस की मुखबिर थीं.

आतंक के माहौल में ठंडी पड़ गई थी जांच

हत्या के बाद 1990 में एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन उस समय घाटी में आतंकवाद चरम पर था. जांच अधिकारी भी आतंकियों के निशाने पर थे. कई अहम सबूतों की जांच नहीं हुई, हथियारों की बैलिस्टिक जांच नहीं कराई गई और कई रिकॉर्ड भी गायब हो गए. गवाह का भी पता लगाना मुश्किल हो गया था.

2024 में फिर खुला केस, 737 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर 2024 में यह मामला स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) को सौंपा गया. एजेंसी ने नए सिरे से जांच की, छापेमारी की, गवाहों और सबूतों की पड़ताल की. इसके बाद 737 पन्नों की चार्जशीट विशेष अदालत में दाखिल कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- तीन साल की मासूम से हैवानियत का अंजाम: 65 साल के दरिंदे को फांसी, 60 दिन में आया ऐतिहासिक फैसला

यासीन मलिक समेत 5 आरोपी, 3 की हो चुकी मौत

चार्जशीट में प्रतिबंधित संगठन जेकेएलएफ (जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट) के प्रमुख यासीन मलिक समेत खुरशीद अहमद चाकलू, अब्दुल हमीद शेख, गुलाम मोहम्मद टपलू और मोहम्मद यूसुफ सोफी को आरोपी बनाया गया है. जांच एजेंसी का दावा है कि यासीन मलिक और उसके साथियों ने सरला भट के अपहरण और हत्या की साजिश रची थी. तीन आरोपी अब मर चुके हैं, जबकि यासीन मलिक पहले से ही एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में है. फरार आरोपी खुरशीद अहमद चाकलू के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel