[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अगले 72 घंटे इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज हवा की चेतावनी

अगले 72 घंटे इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज हवा की चेतावनी

0
अगले 72 घंटे इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज हवा की चेतावनी
मौसम फिर ले सकता है करवट

Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 72 घंटे उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदल सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 11 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है. वहीं 10 फरवरी को इन्हीं राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.

न्यूनतम तापमान में आ सकता है बदलाव

  • मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, इसके बाद तापमान के स्थिर रहने की संभावना है.
  • मध्य भारत में भी अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है.
  • पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के संकेत नहीं हैं. लेकिन उसके बाद के दो दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
  • महाराष्ट्र में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

घने कोहरे और ठंडे दिन की चेतावनी

  • मौसम विभाग के मुताबिक 10 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • इसी दौरान 10 फरवरी तक तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में सुबह के घंटों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

राजस्थान में शुष्क रह सकता है मौसम, बढ़ रहा तापमान

फरवरी महीने के पहले सप्ताह से राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में दिन के तापमान में इजाफा होने लगा है. बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार सुबह तक के बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान पाली में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Previous article शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Next article एसआईआर का एनआरसी कनेक्शन! राज्यसभा में केंद्र पर बरसीं तृणमूल सांसद सुष्मिता
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel