[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Vande Mataram : कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् पर समझौता किया, बोले पीएम मोदी

Vande Mataram : कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् पर समझौता किया, बोले पीएम मोदी

0
Vande Mataram : कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् पर समझौता किया, बोले पीएम मोदी
लोकसभा में पीएम मोदी (Photo: PTI)

Vande Mataram : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरा होने पर लोकसभा में विशेष चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि वंदे मातरम् का स्मरण करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है. हम ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब वंदे मातरम के 100 साल हुए थे तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, भारत के संविधान का गला घोंट दिया गया था. राष्ट्रीय गीत की रचना के 150 साल पूरे हुए, यह पुराने गौरव को पुन:स्थापित करने का समय है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंदे मातरम स्वतंत्रता आंदोलन का स्वर बन गया था. हर भारतीय का संकल्प बन गया था.

‘वंदे मातरम्’ के 50 वर्ष पूरे हुए थे, तब देश ब्रिटिश शासन में था : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब ‘वंदे मातरम्’ के 50 वर्ष पूरे हुए थे, तब देश ब्रिटिश शासन में था. इसके 100 वर्ष होने पर भारत आपातकाल की गिरफ्त में था और कई देशभक्त जेलों में बंद थे. जिस गीत ने आजादी की लड़ाई को प्रेरणा दी, उसी समय देश एक काले दौर से गुजर रहा था. प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होना हमारे गर्व और इतिहास को दोबारा याद करने का एक बड़ा अवसर है. यह गीत 1947 में आजादी दिलाने में लोगों के मन में देशभक्ति जगाने वाली सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है.

अंग्रेजों को वंदे मातरम् पर प्रतिबंध लगाने के लिए होना पड़ा मजबूर

पीएम मोदी ने कहा कि अंग्रेजों ने 1905 में बंगाल को बांटा था, लेकिन वंदे मातरम् चट्टान की तरह खड़ा रहा और एकता की प्रेरणा दी. अंग्रेजों को वंदे मातरम् पर प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा. उन्होंने इसके प्रकाशन और प्रचार को रोकने के लिए कानून बनाए. वंदे मातरम् के साथ पिछली सदी में अन्याय क्यों हुआ, विश्वासघात क्यों हुआ?

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् पर समझौता कर लिया और इसके टुकड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् पर समझौता किया था और इसी वजह से देश के विभाजन का फैसला स्वीकार करना पड़ा. पीएम ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां तब जैसी थीं, वैसी ही आज भी हैं और समय के साथ इंडियन नेशनल कांग्रेस अब “MMC” बन गई है. मोदी ने आरोप लगाया कि आज भी कांग्रेस और उसके समर्थक वंदे मातरम् को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं.

Previous article Amrud ka Halwa Recipe: सर्दियों में जरूर बनाएं अमरूद का हलवा, इस स्पेशल डिश को खाकर सभी कहेंगे वाह
Next article Video: लंदन के लिए रवाना हुए विराट कोहली, भारत ने साउथ अफ्रीका को वनडे में दी शिकस्त
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel