[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 12 साल के बच्चे ने रची खुद की किडनैपिंग की कहानी, गुना पुलिस ने खोली सच्चाई

12 साल के बच्चे ने रची खुद की किडनैपिंग की कहानी, गुना पुलिस ने खोली सच्चाई

0
12 साल के बच्चे ने रची खुद की किडनैपिंग की कहानी, गुना पुलिस ने खोली सच्चाई
गुना में 7वीं कक्षा के बच्चे ने रची खुद के अपहरण की कहानी.

कम उम्र के बच्चे भी कभी-कभी हैरान करने वाले कदम उठा लेते हैं. मध्यप्रदेश के गुना शहर में 12 साल का एक छात्र अचानक गायब हो गया. यह बच्चा सातवीं कक्षा में पढ़ता है. कुछ घंटों तक जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिवार और इलाके के लोग घबरा गए. बाद में वह शहर से बाहर बिलोनिया इलाके में एक पुल के नीचे बेहोशी जैसी हालत में मिला. होश में आने के बाद बच्चे ने दावा किया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था. लेकिन जब पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच की, तो सामने आया कि अपहरण की यह कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत थी.

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह छात्र शुक्रवार को स्कूल में परीक्षा देने के बाद घर नहीं लौटा. जब देर शाम तक बच्चा घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. इस बात के फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को थाने ले जाया गया. उसके पिता को भी बुलाया गया.

बच्चे ने क्या कहानी बनाई?

शुरुआत में बच्चे ने अपने अपहरण की कहानी सुनाई. उसने कहा कि स्कूल के बाहर कार में आए कुछ लोगों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया था और बाद में छोड़कर चले गए. बच्चे की यह कहानी सुनकर पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और गहन जांच शुरू की. लेकिन पुलिस की जांच में यह बात झूठी निकली. पूरे मामले की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक प्रियंका मिश्रा ने दी.

पुलिस ने समझदारी से काम लिया

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक प्रियंका मिश्रा ने खुद बच्चे से सवाल-जवाब किए. शुरुआत में बच्चा अपनी कहानी पर कायम रहा, लेकिन उसकी बातों में बार-बार फर्क नजर आ रहा था. इसके बाद पुलिस ने सख्ती छोड़कर प्यार और समझदारी से बात की. जांच के दौरान पुलिस को बच्चे के बयान में कई विरोधाभास नजर आए. जब उससे दोबारा शांत तरीके से पूछताछ की गई, तो उसने सच बता दिया. 

क्यों नाराज था बच्चा?

बच्चे ने स्वीकार किया कि वह अपने माता-पिता से नाराज था, क्योंकि उसे साइकिल नहीं दिलाई गई थी. बच्चे ने यह भी बताया कि उसे लगता था कि उसकी बहनों की हर इच्छा पूरी की जाती है, जबकि उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता. इसी नाराजगी में वह स्कूल से घर न जाकर पैदल ही सीधे हाईवे की तरफ पैदल चल पड़ा. काफी दूर जाने के बाद भूख, थकान और डर की वजह से वह पुल के नीचे लेट गया. इससे लोगों को वह बेहोश हालत में मिला. जब उसे लगा कि पुलिस पकड़ लेगी, तो उसने खुद को बचाने और पिता का ध्यान खींचने के लिए अपहरण की कहानी बना दी.

बच्चे की काउंसलिंग करके घर भेज दिया गया

पुलिस अधिकारियों ने बच्चे की काउंसलिंग कराई, उसे समझाया और फिर सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के हवाले कर दिया. पुलिस ने बच्चे को समझाया कि इस तरह घर से भागना और झूठी कहानी गढ़ना कितना खतरनाक हो सकता है. साथ ही माता-पिता को भी सलाह दी गई कि वे बच्चों से खुलकर बात करें और उनकी भावनाओं को समझें.

ये भी पढ़ें:- कौन थे राजा कुमार भास्कर वर्मा? जिनके नाम पर ब्रह्मपुत्र पर बना ₹3030 करोड़ का महासेतु

ये भी पढ़ें:- बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार, जानिए तारीख

Previous article परमाणु हथियार पर नो-कॉम्प्रोमाइज, शांति के लिए अयातुल्ला से भी हाथ मिलाएंगे ट्रंप
Next article पटना मेट्रो मार्च में मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी, जानें कब होगा उद्घाटन
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel