ट्रंप के बाद मैक्रों ने किया पीएम मोदी को फोन, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई बात

Macron Calls PM Modi: मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच फोन पर बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई. साथ ही क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया.

By Pritish Sahay | April 16, 2026 9:31 PM

Macron Calls PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी से फोन पर बात की है. दोनों नेताओं के मिडिल ईस्ट संकट (Middle East Crisis) पर चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से फोन पर बात हुई. हम होर्मुज में सुरक्षा और समुद्री परिवहन की स्वतंत्रता को तत्काल बहाल करने की जरूरत पर सहमत हुए. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट में आगे शांति और स्थिरता हो इसके लिए दोनों देश मिलकर सहयोग जारी रखेंगे.

ट्रंप ने भी किया था पीएम मोदी को फोन

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के फोन से दो दिन पहले (14 अप्रैल) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी फोन कर पीएम मोदी से बात की थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (14 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 40 मिनट की बातचीत में कई मुद्दों पर चर्चा की थी. बातचीत में दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा समेत होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने की जरूरत पर जोर दिया.

इस साल तीन बार हो चुकी है पीएम मोदी और ट्रंप की बात

साल 2026 में ट्रंप और पीएम मोदी के बीच तीन बार फोन पर बातचीत हो चुकी है. इससे पहले 2 फरवरी और 24 मार्च को भी दोनों नेताओं ने व्यापार समझौते और मिडिल ईस्ट टेंशन पर चर्चा की थी.

ईरान और अमेरिका में जारी है तनाव

राष्ट्रपति ट्रंप के बाद फ्रांस से राष्ट्रपति मैकों का पीएम मोदी के पास फोन कॉल ऐसे समय में आया है जब होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका में तनातनी है. 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में हुई अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला दौर बिना किसी सहमति के खत्म हो गया था. दोनों देशों की वार्ता विफल रही थी. इसके बाद अमेरिका ने अमेरिका ने नाकेबंदी लागू की. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिकी प्रतिनिधि बातचीत कर सकते हैं. लेकिन, अभी तक इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

Also Read: होर्मुज नाकाबंदी पर भड़का ईरान, कहा- हमारी मिसाइलों के निशाने पर अमेरिकी युद्धपोत